{"_id":"66e9766ac37a809df5023603","slug":"sister-murder-her-brother-with-her-lover-in-gurdaspur-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बहन निकली भाई की कातिल... आशिक के साथ मिलकर की हत्या, शव बोरी में डाल पटरी पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बहन निकली भाई की कातिल... आशिक के साथ मिलकर की हत्या, शव बोरी में डाल पटरी पर फेंका
Tue, 17 Sep 2024 06:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:00 PM IST
सार
पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर में 18 साल के रोहित की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बहन ने ही की थी। आरोपी बहन ने अपने आशिक के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
आरोपी बहन और उसका आशिक गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर में सनसनी वारदात हुई है। यहां एक बहन ने अपने भाई की हत्या कर दी। चचरे भाई की हत्या के लिए आरोपी बहन ने अपने आशिक का सहारा लिया। दोनों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक की हत्या की घटना सोमवार की है।
विज्ञापन
गत दिन दीनानगर के गांव सीहोवाल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के शव मिला था। हालांकि इस हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक को मौत के घाट उतारने वाले कोई और नहीं बल्कि मृतक के चाचे की बेटी थी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या करने के बाद शव को खुर्द बुर्द करने के लिए रजबाहे के पास फेंक दिया था।
विज्ञापन
एसएसपी दयामा हरीश कुमार ने बताया कि गत थाना दीनानगर की पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सीहोवाल के रजबाहे की पटरी पर बोरी में से 18 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि यह शव रोहित कुमार निवासी गांव दाखला का है। बोरी को खोलने के बाद शरीर की जांच की गई तो सिर के पिछली तरफ चोट लगी हुई थी।
विज्ञापन
मृतक के पिता रमेश लाल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतक रोहित कुमार के चाचे की लड़की प्रिया पुत्री सलविंदर कुमार निवासी दाखला ने अपने प्रेमी बोबी पुत्र राम लुभाया निवासी घरोटिया के साथ मिलकर रंजिश के तहत हत्या कर दी। फिर शव को खुर्द बुर्द करने की नीयत से बोरी में डालकर मोटरसाइकिल पर रजबाहे में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की लकड़ी, मोटरसाइकिल, बोरी, चुनरी और रस्सी भी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि पहले इनके खिलाफ कोई भी केस दर्ज नहीं है।