फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sidhu vs Majithia in Punjab: Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu and Akali Dal leader Bikram Singh Majithia Net Worth

पंजाब में सिद्धू बनाम मजीठिया:  44 लाख की घड़ी और 30 लाख की अंगूठी पहनते हैं सिद्धू, मजीठिया के पास गाड़ी नहीं, पढ़िए दोनों के पास क्या-क्या है?

Mon, 31 Jan 2022 07:36 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 31 Jan 2022 07:36 PM IST
सार

पंजाब में इन दिनों दो बड़े राजनीतिक दुश्मनों की खूब चर्चा है। ये हैं पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया। दोनों इस बार अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
Sidhu vs Majithia in Punjab: Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu and Akali Dal leader Bikram Singh Majithia Net Worth
बिक्रम सिंह मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर पूर्व से नामांकन दाखिल किया है। इसी सीट से अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया भी चुनाव लड़ रहे हैं। मजीठिया के आने से अमृतसर पूर्व की सियासी लड़ाई दिलचस्प हो गई है। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं की चल-अचल संपत्ति और आपराधिक मुदकमों पर नजर डालें तो कई मामलों में सिद्धू आगे हैं तो कुछ में मजीठिया। सिद्धू के पास मजीठिया से 32.8 करोड़ ज्यादा की संपत्ति है। हलफनामे के मुताबिक, सिद्धू के पास कुल 44.63 करोड़ रुपये, जबकि बिक्रम मजीठिया के पास 11.83 करोड़ रुपये की संपत्ति है। आगे पढ़िए सिद्धू और मजीठिया में कौनकिस मामले में आगे है। 
विज्ञापन


किसके पास ज्यादा संपत्ति? 
  नवजोत सिंह सिद्धू बिक्रम सिंह मजीठिया
कार   1.28 करोड़ (तीन कार) 33.72 लाख रुपये (एक कार)
गहने 1.44 करोड़ (सोने की चेन और घड़ी) 75.75 लाख रुपये
नकद 40 हजार 5.50 लाख रुपये
कुल संपत्ति 44.63 करोड़ 11.83 करोड़

सिद्धू जेल जा चुके, मजीठिया पर भी लटकी तलवार
नवजोत सिंह सिद्धू गैर इरादतन हत्या के एक मामले में जेल जा चुके हैं। मामला 1988 का है। तब उन्हें गुरनाम सिंह नाम के एक शख्स की हत्या के मामले में सह आरोपी बनाया गया था। इस मामले में सिद्धू को जेल भी जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया पर भी जेल जाने की तलवार लटक रही है। ड्रग्स केस में फंसे बिक्रम सिंह मजीठिया पर पिछले पांच साल में छह केस दर्ज किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रम के खिलाफ किसी भी तरह भी कार्रवाई से 28 फरवरी तक रोक लगा रखी है। मतलब 28 फरवरी तक बिक्रम जेल जाने से बचे रहेंगे। इसके बाद कोर्ट के फैसले पर मजीठिया का भविष्य टिका होगा। 

Sidhu vs Majithia in Punjab: Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu and Akali Dal leader Bikram Singh Majithia Net Worth
बिक्रम सिंह मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू-मजीठिया दोनों को विरासत में मिली राजनीति
नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया दोनों के लिए राजनीति नई नहीं है। दोनों को विरासत में राजनीति मिली है। सिद्धू के पिता पटियाला के भादसों सीट से 1956-57 में विधायक थे। इसके बाद वह एमएलसी भी बने। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को राजनीति में लाने वाले भी सिद्धू के पिता ही थे। इसका जिक्र खुले मंच से खुद कैप्टन अमरिंदर कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि 1970 में जब वह सेना छोड़कर आए थे, तब सिद्धू के पिता भगवंत सिंह सिद्धू ने ही उन्हें राजनीति का पाठ पढ़ाया। 

वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया के खून में भी राजनीति काफी पहले से दौड़ रही है। बिक्रम सिंह मजीठिया का जन्म 1976 में जाट सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता सरदार सत्यजीत सिंह मजीठिया भी सक्रिय राजनीति में थे। वह इंदिरा गांधी की सरकार में उप रक्षा मंत्री भी थे। मजीठिया के दादा वायुसेना में विंग कमांडर थे।

सिद्धू के पास और क्या है? 

Sidhu vs Majithia in Punjab: Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu and Akali Dal leader Bikram Singh Majithia Net Worth
नवजोत सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी कुल संपत्ति 44.63 करोड़ रुपये बताई है। इसमें 3.28 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 41.35 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। सिद्धू चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। पहली बार 2004 फिर दूसरी बार 2009 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। 

सिद्धू के पास 1.28 करोड़ रुपये की तीन लग्जरी कारें हैं। इसमें दो टोयटा लैंड क्रूजर और एक फॉच्यूनर है। वे 44 लाख रुपये की घड़ियां और 30 लाख की अंगूठी और चेन पहनते हैं। उनकी पत्नी के पास 70 लाख रुपये के गहने हैं। पंजाब कांग्रेस के मुखिया के पास 39 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्तियां हैं। सिद्धू का पांच बैंकों में खाता है। इनमें 8.51 लाख रुपये डिपोजिट है। इनमें से चार बैंक खातों में 10 हजार से भी कम रकम है। सिद्धू की पत्नी के चार बैंक खातों में 65.26 लाख रुपये है।  
 
पांच साल में तेजी से घटी आय
सिद्धू की आय पिछले पांच साल में तेजी से घटी है। 2016-17 में उन्होंने अपनी आय 9.41 करोड़ रुपये दिखाई थी, जो 2020-21 में घटकर 22 लाख रह गई। हालांकि, उनकी पत्नी की आय में इजाफा हुआ है। पत्नी ने 2016-17 में अपनी आय 19.10 लाख रुपये दिखाई थी, जो अब बढ़कर 25.56 लाख रुपये सालाना हो गई है। सिद्धू ने विधायक के रूप में वेतन, किराये से होने वाली आमदनी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पेंशन को अपनी आय का स्रोत घोषित किया है।

मजीठिया के पास कितनी संपत्ति? 

Sidhu vs Majithia in Punjab: Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu and Akali Dal leader Bikram Singh Majithia Net Worth
पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : अमर उजाला
बिक्रम सिंह मजीठिया की आय लगातार घट रही है और संपत्ती भी कम हुई है। जबकि उनकी पत्नी की आय बढ़ी है। मजीठिया के पास कुल 11.83 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 6.48 करोड़ रुपये चल और 5.35 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है। मजीठिया लगातार तीन बार मजीठा सीट से जीत चुके हैं। 2020-21 में उनकी आय सिर्फ छह लाख रुपये रही।

इससे पहले 2017 के चुनावों में उन्होंने अपनी आय 28 लाख रुपये के करीब बताई थी। उनकी पत्नी की आय 3.47 लाख रुपये है। इसके अलावा कृषि से आय 2.16 लाख व अन्य आय 93.95 लाख रुपये बताई है। साल 2017 के नामांकन पत्र में मजीठिया ने हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल होने की बात बताई थी, जो इस बार के नामांकन पत्र में नहीं है।  2017 में मजीठिया की पत्नी के पास एक स्कॉर्पियो कार थी, जबकि इस बार उनकी पत्नी के पास एंडेवर, मारुति जिप्सी कार के अलावा एक एक्टिवा भी है। मजीठिया के पास कोई गाड़ी नहीं है। 

मजीठिया पर 6 केस दर्ज, सिद्धू पर एक भी नहीं
पिछले साल उनके खिलाफ ड्रग्स का मामला दर्ज किया गया। इससे पहले भी उनके खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया। 15 जनवरी 2022 को सुल्तानविंड थाने में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है। जबकि दो अन्य मामले ईस्ट चंडीगढ़ और मक्खू-फिरोजपुर में दर्ज हैं। मजीठिया के खिलाफ दर्ज इन छह मामलों में से दो में अदालत में सुनवाई चल रही है, जबकि चार मामलों में पुलिस अभी तक अदालत में चालान पेश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed