फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   SGPC send legal notice to producers of movie Emergency demands Kangana Ranaut apology for hurting Sikhs

Emergency Controversy: एसजीपीसी ने फिल्म निर्माताओं को भेजा कानूनी नोटिस, कंगना रनौत मांगे माफी, चेतावनी दी

Tue, 27 Aug 2024 08:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 Aug 2024 08:49 PM IST
सार

अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत की नई फिल्म रिलीज के पहले विवादों में आ गई है। पंजाब में फिल्म इमरजेंसी का जमकर विरोध हो रहा है। एसजीपी फिल्म को लेकर आपत्ति जताते हुए इसके निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
SGPC send legal notice to producers of movie Emergency demands Kangana Ranaut apology for hurting Sikhs
अभिनेत्री कंगना रनौत - फोटो : संवाद

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपी) ने सिखो के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने वाली कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस के माध्यम से उनसे सिख विरोधी भावनाओं वाले आपत्तिजनक दृश्यों को काटने को कहा है।

विज्ञापन


शिरोमणि कमेटी के कानूनी सलाहकार अमनबीर सिंह सियाली की तरफ से भेजे गए नोटिस में कंगना रनौत समेत फिल्म के निर्माताओं से सार्वजनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जारी ट्रेलर को हटाने और सिख समुदाय से लिखित माफी मांगने की बात भी कही गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि जैसे ही कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म की बात ध्यान में आई तो सिख संगठन ने सिख भावनाओं को व्यक्त करते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस फिल्म पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे रोकने के लिए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को भी पत्र लिखा गया है।

सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची
प्रताप सिंह ने कहा कि शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशानुसार कंगना रनौत समेत इस फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है। फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कई सिख विरोधी दृश्य सामने आए हैं, जिससे सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। फिल्म में 1984 के घल्लूघारा के शहीद संत जरनैल सिंह भिंडरावाले सहित सिखों के चरित्र को गलत प्रचारित करते हुए सिखों को आतंकवादी और अलगाववादी दिखाने का प्रयास किया गया है, जो अस्वीकार्य और सत्य से कोसों दूर है।


दृश्यों को नहीं काटा तो कड़ा विरोध की चेतावनी
प्रताप सिंह ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही सिख समुदाय में भारी विरोध हो रहा है, जिसे देखते हुए शिरोमणि कमेटी की ओर से कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि अगर कंगना रनौत और फिल्म निर्माताओं द्वारा आपत्तिजनक सिख विरोधी दृश्यों को नहीं काटा गया तो उनके खिलाफ हर स्तर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कड़ा विरोध किया जाएगा।

इससे पहले नवंबर 2023 में होनी थी रिलीज
इमरजेंसी अगले महीने छह सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि इससे पहले भी फिल्म की रिलीज पर पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा की वजह से कई बार देरी हुई है। पहले यह 24 नवंबर 2023 को रिलीज होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed