{"_id":"62d3e543986cbe0329388342","slug":"senior-akali-leader-nirmal-singh-kahlon-cremated-at-his-native-village-dadujodh-in-fatehgarh-chudiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nirmal Singh Kahlon: पैतृक गांव दादूजोध में हुआ निर्मल सिंह काहलों का अंतिम संस्कार, कई गण्यमान्यों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nirmal Singh Kahlon: पैतृक गांव दादूजोध में हुआ निर्मल सिंह काहलों का अंतिम संस्कार, कई गण्यमान्यों ने दी श्रद्धांजलि
Sun, 17 Jul 2022 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 17 Jul 2022 04:02 PM IST
सार
शनिवार को 79 वर्षीय निर्मल सिंह काहलों का इलाज के दौरान अमृतसर के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। काहलों पंजाब में शिरोमणि अकाली दल बादल की सरकार में 1997-2002 तक ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री थे।
विज्ञापन
निर्मल सिंह काहलों का अंतिम संस्कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (बादल) के सीनियर नेता और पंजाब विधानभा के पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों का रविवार को फतेहगढ़ चूड़ियां में उनके पैतृक गांव दादूजोध में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार सिख मर्यादा के अनुसार किया गया।
विज्ञापन
उनकी अंतिम यात्रा में अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, अकाली नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा,आप नेता और पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, लखबीर सिंह लोधीनंगल, बीबी जागीर कौर, सुच्चा सिंह लंगाह, गुरबचन सिंह बब्बेहाली और फतेहजंग सिंह बाजवा समेत कई राजनीतिक,समाजिक और धार्मिक नेता पहुंचे। निर्मल सिंह काहलों को मुखाग्नि उनके दोनों बेटों ने दी। इसी दौरान पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने हवाई फायर करके स्वर्गीय काहलों को सलामी दी।
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि माझा की धरती ने आज एक सूझवान और पढ़े लिखे नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि आज के युग में पढ़े-लिखे एवं समझदार सियासतदानों की बहुत ही जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिअद (बादल) द्वारा निर्मल सिंह काहलों को अपने जीवनकाल में जो भी जिम्मेदारियां दी गई, उन्होंने बहुत ही बाखूबी निभाई। वह आज पंजाब सरकार की तरफ से श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ अकाली नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि काहलों शिरोमणि अकाली दल बादल की प्रथम कतार के लीडर थे। शिअद बादल की सरकार के समय जो उन्हें पंजाब विधान सभा का स्पीकर बनाया गया था, वह वास्तव में ही इस पद के काबिल थे। उनकी पार्टZी को वह घाटा हुआ है जो कभी भी पूरा नही किया जा सकता।
वहीं बतां दे कि शनिवार को 79 वर्षीय निर्मल सिंह काहलों का इलाज के दौरान अमृतसर के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। निर्मल सिंह काहलों पंजाब में शिरोमणि अकाली दल बादल की सरकार में 1997-2002 तक ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री थे। इसके बाद दोबारा 2007 -2012 में जब शिरोमणि अकाली दल बादल की पंजाब में सरकार आई तो निर्मल सिंह काहलों पंजाब विधान सभा के स्पीकर बनाए गए थे।