फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Seminar on the Right to Vote

वोट के अधिकार विषय पर सेमिनार

Tue, 15 Oct 2013 10:07 PM IST
अमर उजाला, राजपुरा
अमर उजाला, राजपुरा Updated Tue, 15 Oct 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
Seminar on the Right to Vote
पटेल मेमोरियल नेशनल कॉलेज में मंगलवार को उपमंडल मजिस्ट्रेट राजपुरा जेके जैन के सहयोग से वोट के अधिकार विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. एमएम गुप्ता ने की।  
विज्ञापन


सेमिनार में उपमंडल मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों को वोट के अधिकार के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाने के लिए वोट देना जरूरी है।
विज्ञापन


इस दौरान मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों को वोट बनाने के लिए फार्म नंबर छह, वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर सात, कोई गलती या पोलिंग बूथ बदलने के लिए आठ नंबर फार्म के इस्तेमाल संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिनार में कोआर्डिनेटर डॉ. सुरेश नायक, प्रो. राजीव बाहिया, डॉ. जागीर सिंह ढेंसा और डॉ. एसपी जिंदल की अगुवाई में विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।

इसमें बीकॉम द्वितीय छात्रा मोनिका पहले, डिंपी दूसरे और बीए द्वितीय छात्रा मनिंदर कौर तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को इनाम राशि से सम्मानित किया गया।


इस मौके पर डॉ. पवन कुमार, प्रो. बीएस संधू, प्रो. मनदीप, प्रो. अमरदीप, प्रो. अमरिंदर टिवाणा, प्रो. रिपनजीत सिंह, प्रो. रमनदीप सिंह और प्रो.अजोय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed