{"_id":"644cf8d0e8836dcbd8009777","slug":"samajwadi-party-president-akhilesh-yadav-condoled-death-of-former-cm-parkash-singh-badal-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे गांव बादल, पूर्व सीएम के निधन पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे गांव बादल, पूर्व सीएम के निधन पर जताया शोक
Sat, 29 Apr 2023 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बादल/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादल/मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 29 Apr 2023 04:36 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल बहुत बड़े नेता थे। उनको हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने भारतीय राजनीति में जो योगदान दिया है, वह आने वाले समय में भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद से ही गांव बादल स्थित उनके पैतृक निवास पर दिग्गज नेताओं का अफसोस प्रकट करने आना-जाना लगा हुआ है। शनिवार को यूपी से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व. प्रकाश सिंह बादल के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बादल निवास पर पहुंच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथ दुःख व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखी अखिलेश यादव ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल बहुत बड़े नेता थे। उनको हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने भारतीय राजनीति में जो योगदान दिया है, वह आने वाले समय में भुलाया नहीं जा सकता है। ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, पूर्व मंत्री मोहन लाल समेत अन्य दिग्गज नेताओं ने भी बादल परिवार के दुःख में शरीक होते हुए सांत्वना व्यक्त की। अपने सोशल मीडिया पेज पर भी अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री बादल को नमन करते हुए उनके याद में लिखा कि ...बादल साहब के गांव में… सब सूना लगा उनके बिना। भावभीनी श्रद्धांजलि!
विज्ञापन