{"_id":"e07c423c-b35a-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"..जब भीड़ के डर से भागे 'दबंग' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..जब भीड़ के डर से भागे 'दबंग'
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग चुलबुल पांडे अर्थात सलमान खान को पंजाबियों ने दिखा ही दिया कि असली दबंगई क्या होती है। हुआ यूं कि सलमान खान चंडीगढ़ में आए थे, उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ गई।
विज्ञापन
भीड़ के सामने सारे सुरक्षा के इंतजाम धरे के धरे रह गए। बाउंसरों ने जहां उनके फैंस के साथ धक्का-मुक्की की, वहीं, भीड़ ने भी अपनी दबंगई दिखाई।
सिटी ब्यूटीफुल के लोगों की दीवानगी देखकर सलमान खान को भी बचकर वहां से निकलना पड़ा।
उनके इंतजार में सुबह से ही उनके फैंस ने डेरा डाला हुआ था। यहां सलमान करीब साढ़े चार बजे पहुंचे।
उनकी एक झलक के लिए एलान्ते मॉल के तीनों फ्लोर पर लोग लटके हुए थे। खैर, सलमान खान की एंट्री हुई करीब साढ़े चार बजे।
एनाउंसमेंट हुई कि सलमान आ गए हैं...बस फिर क्या था सलमान खान जैसे ही स्टेज पर बैठे वैसे ही बैरीकेड्स के पीछे ठहरी भीड़ का सब्र दम तोड़ गया।
फैंस ने सल्लू मियां के करीब जाने के लिए सुरक्षा की धज्जियां उड़ा दीं।
बैरीकेड्स तोड़ दिए, लंबे चौड़े बाउंसरों को दबंगई से धक्का दे डाला। इस बीच आयोजकों के संग चंडीगढ़ पुलिस, प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसरों ने आगे आ गए प्रशंसकों को धक्का देकर पीछे धकेलने की कोशिश की, लेकिन भीड़ भी धक्का मुक्की करने लगी।
विज्ञापन
दो लोगों को इसी धक्का मुक्की के दौरान हाथ भी पड़ गए। यहां सुरक्षा के लिए तैनात डीएसपी विजय कुमार और एसएचओ नरेंद्र पटियाल भी भीड़ से जूझते नजर आए।
खैर, किसी तरह से बाउंसरों के घेरे में सलमान खान को शोरूम से बाहर निकाला गया। सलमान किसी तरह धक्का मुक्की करके एस्केलेटर पर चले तो उनके पीछे-पीछे उनके प्रशंसक भी लग गए।
विज्ञापन
फैंस ने बरसाईं बोतलें
मॉल में गुरुवार को करीब दो घंटे तक शॉपिंग नहीं की जा सकी। वहीं, लेडी कांस्टेबल भी सलमान की इतनी दीवानी नजर आईं कि उनकी झलक पाने को अपनी ड्यूटी ही भूल गई। तब निजी गार्ड्स ने मोर्चा संभाला।
सलमान के नहीं आने से नाराज फैंस ने ऊपरी मंजिलों से बोतलें और प्लास्टिक के बैंड नीचे फेंकना शुरू कर दिया। वहीं, रिसेप्शन काउंटर भी लोगों की वजन से टूट गया।