फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Road Accident in Lambi and malout of muktsar, five died

मुक्तसर में हादसों में पांच की मौत: लंबी में तीन मजदूरों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मलोट में दो की जान गई

Mon, 24 Jul 2023 02:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 02:24 PM IST
सार

मुक्तसर में ही रविवार देर रात दूसरा हादसा हुआ। बठिंडा-मलोट हाईवे पर कैंटर व बोलेरो गाड़ी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में से एक की पहचान वरिंदर कुमार (16) के रूप में हो पाई है। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Road Accident in Lambi and malout of muktsar, five died
मुक्तसर में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुक्तसर में दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। लंबी इलाके में एक सड़क हादसे में धागा फैक्टरी में काम करने वाले तीन मजदूरों की मौत हो गई। लंबी के पंजावा रोड पर रविवार रात करीब नौ बजे एक मोटरसाइकिल से कुछ सामान लेकर लौट रहे तीन मजदूरों को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। हादसे में तीनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: जालंधर में टोल प्लाजा के मैनेजर से 23 लाख की लूट, बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहा था
विज्ञापन


तीनों मजदूर गांव पंजावा में स्थित धागा फैक्टरी में काम करते थे। मृतकों की पहचान महेश (25) पुत्र मोती लाल निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) विनय (23) पुत्र राम सागर निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) और अजय (24) पुत्र राम बरिस निवासी पटना (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलोट में हादसे में दो की मौत
वहीं देर रात बठिंडा-मलोट हाईवे पर कैंटर व बोलेरो गाड़ी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में से एक की पहचान वरिंदर कुमार (16) के रूप में हो पाई है। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घायल बूटा सिंह मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed