{"_id":"1aeebea66d42106d572ed13cebbe1785","slug":"ration-depot-holders-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन खुर्द बुर्द करने वाला डिपो होल्डर काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन खुर्द बुर्द करने वाला डिपो होल्डर काबू
अमर उजाला, मानसा
Updated Mon, 23 Sep 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसा में फूड सप्लाई विभाग की टीम ने एक डिपो होल्डर को राशन की गेहूं में हेरा फेरी करने करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, बुढलाडा पुलिस ने सरकारी गेहूं चोरी करने वाले पांच व्यक्तियों को काबू किया है।
जिला फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने सोमवार को टीम समेत जोगा के डिपो होल्डर रविंदर सिंह के डिपो का रिकार्ड चेक किया तो उसमें काफी हेरा फेरी पाई। उन्होंने बताया कि रविंदर सिंह को 70 क्विंटल 45 किलो गेहूं बांटने के लिए दी थी, लेकिन उसने करीब 11 क्विंटल 35 किलो की बिक्री ही दिखाई और बाकी गेहूं खुर्द बुर्द कर दी गई।
इसी तरह उसने 305 लीटर मिट्टी का तेल की बजाय 160 लीटर तेल की बिक्री की। 145 लीटर तेल का उसके पास कोई रिकार्ड नहीं मिला। उन्होंने बताया कि डिपो का रिकार्ड कब्जे में लेकर डिपो होल्डर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उधर, थाना सिटी बुढलाडा की पुलिस ने सरकारी गोदामों में से सरकारी गेहूं चोरी करने बेचने वाले पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गुरदयाल सिंह, सुरिन्दर सिंह वार्ड नंबर सात, सुरजीत सिंह, रवि कुमार रिंकू व राकेश कुमार वार्ड नंबर एक वासी बुढलाडा शामिल है।
आरोपियों को एक आटा चक्की पर 20 क्विंटल 50 किलो सरकारी गेहूं बेचते हुए पाया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना मुखी अभिवन चौहान ने बताया कि उक्त व्यक्ति सरकारी गोदामों में से गेहूं चोरी करने का धंधा करते थे।