{"_id":"69b67df518a459c86a08563a","slug":"punjabi-youth-working-as-taxi-driver-in-canada-shot-dead-wave-of-grief-sweeps-through-village-daulatpura-niwan-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कनाडा में टैक्सी चला रहे पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, गांव दौलतपुरा नीवां में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कनाडा में टैक्सी चला रहे पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, गांव दौलतपुरा नीवां में शोक की लहर
Sun, 15 Mar 2026 03:07 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: Naveen
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:07 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन वह अपनी टैक्सी में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला उसकी टैक्सी में आकर बैठ गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला को पहले कुछ लोगों ने अगवा कर रखा था और वह उनके चंगुल से भागकर टैक्सी में आ बैठी थी।
विज्ञापन
मृतक का घर
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोगा जिले के गांव दौलतपुरा नीवां के एक युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह रोज़गार के लिए कनाडा गया हुआ था और वहां टैक्सी चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन वह अपनी टैक्सी में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला उसकी टैक्सी में आकर बैठ गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला को पहले कुछ लोगों ने अगवा कर रखा था और वह उनके चंगुल से भागकर टैक्सी में आ बैठी थी। कुछ ही देर बाद महिला का पीछा कर रहे हथियारबंद लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने टैक्सी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे टैक्सी चालक दविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वारदात के बाद हमलावर उस महिला को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कनाडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, दविंदर सिंह की मौत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव दौलतपुरा नीवां में मातम छा गया। गांव के लोगों के अनुसार दविंदर सिंह काफी समय से विदेश में रहकर मेहनत कर रहा था और अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रहा था। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन