{"_id":"64eb4487668f5a7cbe030003","slug":"punjab-youth-burnt-alive-in-car-after-accident-in-canada-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: कनाडा में हादसे के बाद कार में जिंदा जला पंजाब का युवक, सोमवार को ज्वाइन करनी थी कनाडा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: कनाडा में हादसे के बाद कार में जिंदा जला पंजाब का युवक, सोमवार को ज्वाइन करनी थी कनाडा पुलिस
Sun, 27 Aug 2023 06:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ, कपूरथला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 27 Aug 2023 06:11 PM IST
सार
युवक के पुलिस में भर्ती होने से पहले उसे मौत ले गई। युवक कपूरथला के कस्बा भुलत्थ के गांव भदास का निवासी था। मौत से मातम छा गया। ट्राले की टक्कर के बाद कार हादसाग्रस्त हुई थी।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो, हादसे के बाद जलती कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में लंबे समय से रह रहे पंजाब के भुलत्थ के गांव भदास का मूल निवास 27 वर्षीय युवक जिंदा जल गया। कार में सवार होकर जा रहे युवक की ट्राले से हादसे के बाद कार को आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह से जल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय गुरशिंदर सिंह घोतड़ा मूल निवासी गांव भदास के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मृतक के रिश्तेदार शमशेर सिंह निवासी गांव भदास ने बताया कि मृतक गुरशिंदर सिंह उसके ताये का पोता था। उसका ताया दर्शन सिंह हरियाणा पुलिस से एसपी रिटायर हु़आ था और ताये का लड़का सुरिंदर सिंह चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी करता था, जो इस समय सहपरिवार कनाडा में रह रहा है।
विज्ञापन
जहां पर सुरिंदर सिंह का बेटा गुरशिंदर सिंह घोतड़ा कनाडा पुलिस में भर्ती होने के लिए अकैडमी से ट्रेनिंग हासिल करने के बाद 23 अगस्त को कार में सवार होकर घर आ रहा था। जिसकी कार को रास्ते में एक ट्राले से टकराने के बाद आग लग गई। जिससे कार में जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शमशेर सिंह ने बताया कि गुरशिंदर सिंह का 25 अगस्त को कनाडा में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उसने बताया कि सोमवार को गुरशिंदर सिंह ने पासिंग हाउट के बाद कनाडा पुलिस में नौकरी ज्वाइन करनी थी। इस हादसे से जहां परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है, वहीं गांव भदास में शोक की लहर है।