फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 12 November 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: विधानसभा चुनाव के लिए आप ने जारी की पहली सूची और सुखपाल खैहरा कोर्ट में पेश

Fri, 12 Nov 2021 04:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Nov 2021 04:43 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन में राज्य के बिजली क्षेत्र के बारे श्वेत पत्र पेश किया। हालांकि सरकार द्वारा पहले यह कहा गया था कि निजी बिजली कंपनियों से अकाली-भाजपा सरकार द्वारा किए गए समझौते रद्द करने संबंधी प्रस्ताव लाया जाएगा लेकिन श्वेत पत्र के रूप में सरकार ने जो प्रस्ताव पेश किया वह राज्य में स्थापित तीन निजी थर्मल प्लांटों के साथ अब तक तय बिजली दरों को री-नेगोशिएट (पुनर्निधारित) करने संबंधी है।  

विज्ञापन
Punjab Top News 12 November 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को शुक्रवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को खैहरा को गिरफ्तार किया था। चंडीगढ़ स्थित ईडी कार्यालय में खैहरा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां से उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।  पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की पहली सूची, सभी मौजूदा विधायकों को मौका

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पहली सूची में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा सहित सभी 10 मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के कुल 20 विधायक जीते थे। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोहाली: सुखपाल खैहरा कोर्ट में पेश, बेटे का आरोप-विदेशों से फंडिंग में आए एक लाख डालर आम आदमी पार्टी के पास

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को शुक्रवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को खैहरा को गिरफ्तार किया था। चंडीगढ़ स्थित ईडी कार्यालय में खैहरा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां से उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।  
पढ़ें विस्तृत खबर...

आजादी पर टिप्पणी: लुधियाना में कांग्रेसी नेता ने कंगना रणौत के खिलाफ दी शिकायत, मामला दर्ज करने की मांग 

किसान आंदोलन पर टिप्पणी करने के बाद देश की आजादी को लेकर दिए बयान पर अभिनेत्री कंगना रणौत एक बार फिर से विवादों में घिर चुकी हैं। लुधियाना से कांग्रेसी नेता परमिंदर मेहता ने पुलिस कमिशनर को शिकायत देकर अदाकारा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।  पढ़ें विस्तृत खबर...


15 विधेयक पारित: पंजाब के स्कूलों में 10वीं तक पंजाबी भाषा अनिवार्य, उल्लंघन पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना

उच्च शिक्षा एवं भाषाएं मंत्री परगट सिंह ने गुरुवार को पंजाब विधानसभा में पंजाबी भाषा से संबंधित दो अहम विधेयक ‘पंजाबी व अन्य भाषाएं शिक्षा (संशोधन) बिल, 2021’ और ‘पंजाब राज्य भाषा (संशोधन) बिल-2021’ पेश किए। इन विधेयकों को विधानसभा ने ध्वनिमत से पारित किया। पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब सरकार ने पेश किया श्वेत पत्र: निजी थर्मल प्लांटों से समझौते रद्द नहीं होंगे, दोबारा तय होंगी बिजली की दरें

पंजाब सरकार ने बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन में राज्य के बिजली क्षेत्र के बारे श्वेत पत्र पेश किया। हालांकि सरकार द्वारा पहले यह कहा गया था कि निजी बिजली कंपनियों से अकाली-भाजपा सरकार द्वारा किए गए समझौते रद्द करने संबंधी प्रस्ताव लाया जाएगा लेकिन श्वेत पत्र के रूप में सरकार ने जो प्रस्ताव पेश किया वह राज्य में स्थापित तीन निजी थर्मल प्लांटों के साथ अब तक तय बिजली दरों को री-नेगोशिएट (पुनर्निधारित) करने संबंधी है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed