{"_id":"62f88a8f3297aa399222b07c","slug":"punjab-roadways-and-punbus-employees-on-strike-for-three-days-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: रोडवेज कर्मियों ने तीन दिन के लिए किया चक्का जाम, ट्रांसपोर्ट मंत्री ने की हड़ताल न करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: रोडवेज कर्मियों ने तीन दिन के लिए किया चक्का जाम, ट्रांसपोर्ट मंत्री ने की हड़ताल न करने की अपील
Sun, 14 Aug 2022 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:54 PM IST
सार
पंजाब सरकार आउट सोर्सिंग के जरिए नए वर्करों की भर्ती करने जा रही है। जबकि वर्षों पुराने कॉन्ट्रेक्ट वर्करों को रेगुलर नहीं किया जा रहा है। राज्य से कम से कम 10 हजार नई बसें चलाई जाएं। इस संबंध में पिछली सरकार के समय पर कुछ बसें चलाई गई थी जो बहुत ही कम हैं।
विज्ञापन
बठिंडा में पीआरटीसी कर्मियों ने चक्का जाम किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे पंजाब के सभी 27 डिपो में रविवार सुबह से तीन दिन के लिए पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। पनबस तथा पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर पूरे पंजाब में 3 दिन के लिए चक्का जाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं ट्रांसपोर्ट मंत्री लाल जीत भुल्लर ने कर्मियों से अपील की है कि पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, पंजाब की धरती ने आपने लाखों वीरों की शहादत देखी है, ये समय उन शहीदों को नमन करने का है, उनसे प्रेरणा लेने का है। मैं ट्रांसपोर्ट कर्मियों से अपील करता हूं कि ऐसे समय में हड़ताल पर जाना उचित नहीं, हम सब को साथ आगे बढ़ना है, हम सब एक हैं। पंजाब के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का समय है और ये समय कंधे से कंधा मिला कर साथ खड़े रहने का है।
विज्ञापन
यूनियन के नेताओं जोध सिंह और बलजीत सिंह ने बताया कि यूनियन की बहुत सी मांगों के प्रति अधिकारी और सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। पिछले काफी समय से बार-बर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच कुछ सरकारी प्रतिनिधि संगठन के नेताओं को चंडीगढ़ बुलाकर बात भी करते हैं लेकिन सारी बातचीत बेनतीजा हो जाती है। काफी समय बीत जाने के बाद भी आज तक उनकी मांग को पंजाब सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आउट सोर्सिंग के जरिए नए वर्करों की भर्ती करने जा रही है। जबकि वर्षों पुराने कॉन्ट्रेक्ट वर्करों को रेगुलर नहीं किया जा रहा है। राज्य से कम से कम 10 हजार नई बसें चलाई जाएं। इस संबंध में पिछली सरकार के समय पर कुछ बसें चलाई गई थी जो बहुत ही कम हैं। यूनियन नेताओं ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा फ्री बस सेवा दी गई है लेकिन उसके मुकाबले बसों की संख्या बहुत ही कम है। अपनी आवश्यक मांगों को लेकर पनबस तथा पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन द्वारा रविवार से तीन दिन के लिए पनबस के 18 डिपो और पीआरटीसी के 9 डिपो समेत पूरे पंजाब के 27 डिपो को पूरी तरह से चक्का जाम किया जा रहा है।
नेताओं ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान जब लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने आएंगे तो उनको वहां पर काले झंडे दिखाए जाएंगे और अपनी मांगों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर पंजाब प्रधान केवल सिंह, सीनियर मीत प्रधान पंजाब बलजीत सिंह, डीपो प्रधान हीरा सिंह, महासचिव सुखदेव सिंह समेत यूनियन के अन्य नेता भी मौजूद थे।