{"_id":"6613f6ddbbafdccf630b84f5","slug":"punjab-road-accident-due-to-animal-coming-in-front-of-bike-two-died-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बाइक के सामने पशु आ जाने से हुआ सड़क हादसा, देवर-भाभी की मौत, बच्चा बाल बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बाइक के सामने पशु आ जाने से हुआ सड़क हादसा, देवर-भाभी की मौत, बच्चा बाल बाल बचा
Mon, 08 Apr 2024 07:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2024 07:23 PM IST
सार
शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे बता दें कि सड़कों पर मंडराने वाले पशुओं के कारण पहले भी अनेक हादसे हो चुके हैं लेकिन प्रशासन इस समस्या का हल निकालने में नाकाम साबित हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बाइक पर सवार होकर शोकसभा में शामिल होने जा रहे देवर भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा अचानक सामने पशु आने के चलते हुआ। उनके साथ सवार एक बच्चा इस हादसे में बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसर अबोहर उपमंडल के तहत आते बल्लुआना की ढाणी देसराज निवासी भोला व उसकी भाभी राज कौर तथा उनका तीन साल का पोता अमनजोत बाइक पर सवार होकर ऐलनाबाद में एक शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे।।
विज्ञापन
जब वे सरदारपुरा ढाणी के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक सामने आए पशु से टकरा गई, जिससे तीनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घायलों को अबोहर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां भोला व उसकी भाभी राज कौर की मौत हो गई। जबकि तीन साल का बच्चा अमनजोत मामूली चोटिल हुआ।
विज्ञापन