फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab, Registered Workers, Pension

पंजाब में रजिस्टर्ड श्रमिकों को मिलेगी पेंशन

Tue, 24 Dec 2013 11:49 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Dec 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
Punjab, Registered Workers, Pension
पंजाब सरकार ने विभिन्न निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए नई पेंशन स्कीम लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इससे 1.5 लाख से अधिक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में से 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके श्रमिकों को लाभ पहुंचेगा।

श्रम मंत्री चुन्नी लाल भगत ने बताया कि पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स कल्याण बोर्ड के निर्माण श्रमिक, जो 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो और बोर्ड का कम से कम पांच साल पुराना सदस्य हो, को चार हजार रुपये हर साल, 10 साल पुराने सदस्य को 6000 रुपये हर साल और 15 साल पुराने सदस्य को 8000 रुपये हर साल और 20 साल पुराने सदस्य को 10000 रुपये हर साल पेंशन दी जाएगी।

भगत ने बताया कि बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों के लिए नई स्वास्थ्य बीमा स्कीम लागू करने का फैसला लिया है।

जिसके तहत श्रमिक एक लाख, 50 हजार रुपये तक का इलाज करा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्राईवेट अस्पतालों में इलाज के लिए यह कैशलेस स्कीम होगी, जबकि सरकारी अस्पतालों में भुगतान का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed