फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab police seizes huge consignment of opium, busts interstate drug smuggling gang; links to Jharkhand

Punjab: पुलिस के हाथ लगी अफीम की बड़ी खेप, अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; झारखंड से जुड़े हैं तार

Fri, 28 Jun 2024 10:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Jun 2024 10:54 AM IST
सार

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इसे दशक की बड़ी अफ़ीम की खेप की बरामदगी करार दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग बैंक खातों से 1.86 करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Punjab police seizes huge consignment of opium, busts interstate drug smuggling gang; links to Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशा तस्करी की 'बड़ी मछली' का भंडाफोड़ करते हुए झारखंड से चल रहे इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही 66 किलो अफीम भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इसे दशक की बड़ी अफ़ीम की खेप की बरामदगी करार दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग बैंक खातों से 1.86 करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि फाजिल्का पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फाजिल्का पुलिस ने झारखंड से संचालित इस गिरोह की 'बड़ी मछली' को काबू कर 66 किलो अफीम बरामद की है। इसके साथ ही इससे जुड़े 2 अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 42 बैंक खातों से 1.86 करोड़ रुपये जब्त किए गए है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed