{"_id":"6528c65055c4b3c4b0002de4","slug":"punjab-police-registered-case-against-former-congress-mla-kulbir-singh-zira-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा पर केस दर्ज, जबरन बीडीपीओ दफ्तर में घुस सरकारी काम में डाली थी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा पर केस दर्ज, जबरन बीडीपीओ दफ्तर में घुस सरकारी काम में डाली थी बाधा
Fri, 13 Oct 2023 09:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Oct 2023 09:54 AM IST
सार
कुलबीर जीरा ने अपने समर्थकों के साथ बीडीपीओ दफ्तर के बाहर धरना दिया हुआ था। इसी दौराना कुलबीर अपने साथियों के साथ दफ्तर के अंदर घुसा और वहां सरकारी कागजों के साथ छेड़छाड़ की। जीरा की इस हरकत से सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जीरा की पुलिस ने हलके के पूर्व कांग्रेसी विधायक व जिला कांग्रेसी कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा समेत 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला बीडीपीओ दफ्तर में जबरन घुसकर कर्मचारियों के कमरों में कब्जा कर सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने के आरोप में किया गया है। पुलिस ने अभी किसी भी प्रदर्शनकारी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
ब्लाक विकास एवं पंचायत अफसर जीरा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने अपने 80 समर्थकों के साथ दफ्तर के बाहर धरना दिया हुआ है। कुलबीर अपने समर्थकों संग जबरन दफ्तर में घुस गया और दफ्तर में कर्मचारियों के कमरों में कब्जा कर लिया। वहां पर सरकारी रिकार्ड व फाइलें पड़ी थी। आशंका है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी दस्तावेजों संग छेड़छाड़ की है। इन्होंने सरकारी कामकाज में विघ्न डाला है।
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने बीडीपीओ जीरा की शिकायत पर जीरा हलके के पूर्व कांग्रेसी विधायक व जिला कांग्रेसी कमेटी के प्रधान कुलबीर सिंह जीरा समेत 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक किसी भी प्रदर्शनकारी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि वे सिर्फ सरपंचों को इंसाफ दिलवाने के लिए बीडीपीओ दफ्तर के बाहर धरना दिया था। मैं पंजाब की मान सरकार के इस फैसले का स्वागत करता हूं। कुलबीर ने कहा कि 17 अक्तूबर को धन-धन बाबा बुढ़ा साहब के दर्शन करने के बाद फिरोजपुर में पत्रकारों के समक्ष आप सरकार के विधायक व अन्य वर्करों के अलावा अधिकारियों की पोल खोलकर गिरफ्तारी दूंगा।