फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab, Police Officer, Transfer, IAS, PPS

पंजाब में सात आईएएस, पांच पीसीएस का तबादला

Fri, 03 Jan 2014 01:35 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Jan 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
Punjab, Police Officer, Transfer, IAS, PPS
पंजाब सरकार ने सात आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों का तबादला करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


अनिरुद्ध तिवारी को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके पास पहले ही गैर परंपरागत ऊर्जा, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के अलावा पंजाब ब्यूरो ऑफ इंवेस्टमेंट प्रमोशन के सीईओ की जिम्मेदारी है।

सीमा जैन को पर्सनल और विजिलेंस के अलावा साइंस, तकनीक और पर्यावरण विभाग का सचिव बनाया गया है।
राकेश वर्मा को सेक्रेटरी तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक ट्रेनिंग, राहुल तिवारी को लुधियाना निगम कमिश्नर, लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन और गलाडा का सीए बनाया गया है।
विज्ञापन


गुरप्रीत कौर सपरा को स्पेशल सेक्रेटरी एग्रीकल्चर, कुमार अमित को मलौट और गिदड़बाहा का एसडीएम, कुमार सौरभ राज को एसडीएम कपूरथला बनाया गया है।

शिवदुलार सिंह ढिल्लों को असिस्टेंट एक्साइज टैक्सेशन कमिश्नर, दलजीत सिंह को खेतीबाड़ी मार्केटिंग बोर्ड और खेतीबाड़ी डायरेक्ट्रेट का एडिशनल डायरेक्टर (एडमिन), अमृत कौर गिल को डिप्टी एक्साइज टैक्सेशन अफसर लुधियाना, रिशीपाल सिंह को एडीसी-जनरल कपूरथला, दरबारा सिंह को डीटीओ होशियारपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार अमित, कुमार सौरभ राज, अमृत कौर गिल, रिशीपाल सिंह और दरबारा सिंह के तबादला आदेश छह जनवरी के बाद लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed