फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab : One Pak intruder shot dead in Tarn Taran by BSF

पंजाब : सीमा पार से फिर तस्करी का प्रयास, बीएसएफ ने की फायरिंग, एक पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

Sat, 13 Feb 2021 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Punjab : One Pak intruder shot dead in Tarn Taran by BSF
तरनतारन में सरहद से बरामद हेरोइन और अन्य सामान। - फोटो : ANI

पंजाब के तरनतारन में बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी को मार गिराया। तरनतारन में सीमा सुरक्षा बल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, भारत पाक सीमा पर स्थित सेक्टर खालड़ा में तैनात बीएसएफ जवानों के शनिवार सुबह साढ़े चार बजे पाकिस्तान की तरफ से कुछ हरकत महसूस की।

विज्ञापन


जवानों ने देखा कि कुछ तस्कर प्लास्टिक की पाइप के माध्यम से भारतीय इलाके में कुछ फेंक रहे थे। इस पर बीएसएफ के जवानों ने उन्हें चेतावनी दी। आवाज सुनते ही पाक तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर बीएसएफ जवानों ने भी फायरिंग की तो पाकिस्तानी तस्कर भाग गए। बताया जाता है कि फायरिंग के दौरान घुसपैठ की कोशिश कर रहा एक पाकिस्तानी तस्कर मारा गया।

विज्ञापन

इसके बाद चलाए तलाशी अभियान में वहां प्लास्टिक की एक पाइप (12 फीट )और हेरोइन के 14 पैकेट बरामद किए गए। यह बरामदगी बीओपी खालड़ा स्थित बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने बुर्जी नंबर 130 /2 से की है। तरनतारन के एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने बताया कि हेरोइन की बरामदगी में थाना खालड़ा में मुकदमा दर्ज करके पता लगाया जाएगा कि हेरोइन की इतनी बड़ी खेप किन तस्करों तक पहुंचाई जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed