फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Municipal Election: Voting will be done for eight Municipal Corporations, 109 Municipal Councils  

पंजाब निकाय चुनाव : आठ नगर निगम और 109 नगर परिषद/पंचायतों के लिए वोटिंग आज, आठ बजे शुरू होगा मतदान 

Sun, 14 Feb 2021 01:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 14 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Punjab Municipal Election: Voting will be done for eight Municipal Corporations, 109 Municipal Councils  
पंजाब में निकाय चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब में आज निकाय चुनाव होंगे। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पंजाब सरकार ने चाकचौबंद सुरक्षा इंतजाम किए हैं। रविवार को होने वाले मतदान के लिए 19000 पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। साथ ही मतदान के काम को सुचारू संचालित करने के लिए 20 हजार 510 कर्मचारियों को लगाया गया है। वोटिंग सुबह आठ बजे शुरू होगी और शाम चार बजे तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


पंजाब के आठ नगर निगमों और 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा। राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मतदान को निष्पक्ष और अमन-सुरक्षा के साथ पूरा करने के लिए कुल 30 आईएएस, पीसीएस अधिकारियों को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन



इनके अलावा पंजाब पुलिस के आईजी, डीआईजी रैंक के पुलिस पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं, जिनमें मोहाली, रोपड़ और फतेहगढ़ साहिब के लिए आईपीएस मुखविन्दर सिंह छीना, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट के लिए आईपीएस सुरजीत सिंह, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट के लिए आईपीएस बलजोत सिंह राठौर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर के लिए आईपीएस सुरिंदर कुमार कालिया, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा और फाजिल्का के लिए आईपीएस हरबाज सिंह और पटियाला, लुधियाना, बरनाला और संगरूर के लिए आईपीएस गुरिंदर सिंह ढिल्लों को नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम से पड़ेंगे वोट
वोटिंग के लिए 7000 वोटिंग मशीनों का प्रबंध किया गया है। वोटों के कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे करने के लिए 20 हजार 510 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा लगभग 19 हजार पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं। 

9222 हैं उम्मीदवार
आयोग प्रवक्ता ने बताया कि नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 2302 वॉर्डों के लिए 9222 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य में कुल 4102 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 1708 संवेदनशील बूथ और 161 अति संवेदनशील बूथ हैं। जो वोटर शाम 4 बजे तक अपने-अपने पोलिंग बूथों में दाखिल हो जाएंगे उनको वोट डालने का मौका दिया जाएगा। 


शराब की दुकानें रहेंगी बंद
मतदान और मतगणना के दिन पंजाब में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 14 फरवरी को होने वाले मतदान और 17 फरवरी को होने वाली मतगणना दो दिन ड्राई-डे घोषित किया गया है। वोटों की गिनती 17 फरवरी को सुबह 9 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed