फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab man commits suicide in Rajasthan jumping into canal love marriage four months ago

पंजाब के व्यक्ति ने राजस्थान में किया सुसाइड: चार माह पहले की थी लव मैरिज, नहर में छलांग लगाकर दे दी जान

Sun, 04 Aug 2024 04:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2024 04:53 PM IST
सार

फाजिल्का के गांव सीतो गुन्नो संदीप कुमार उर्फ दीपू ने राजस्थान में नहर में कूदकर जान दे दी। दीपू की चार महीने पहले ही लव मैरिज हुई थी। वह फाजिल्का के गांव सीतो गुन्नो का रहने वाला था।

विज्ञापन
Punjab man commits suicide in Rajasthan jumping into canal love marriage four months ago
नहर में कूदकर आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के निवासी एक व्यक्ति ने राजस्थान में नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान फाजिल्का के गांव सीतो गुन्नो संदीप कुमार उर्फ दीपू के तौर पर हुई है। परिवार का आरोप है कि दीपू ने घरेलू कलह से परेशान एक आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर पत्नी और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


थाना लंबी पुलिस को दी शिकायत में मृतक संदीप कुमार उर्फ दीपू के भाई कमल कुमार ने बताया कि उसके भाई ने 24 अप्रैल 2024 को राजस्थान जिला श्रीगंगानगर के गांव गणेशगढ़ की पुष्पा रानी से लव मैरिज की थी। पुष्पा रानी की मां सुलेखा शादी से खुश नहीं थी। वह बेटी को अपनी मर्जी से संदीप को बिना बताए अपने साथ ले जाती थी। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार उसके भाई संदीप कुमार का अपनी पत्नी पुष्पा रानी के साथ झगड़ा चलता रहता था। संदीप की सास सुलेखा अकसर संदीप को धमकियां देती रहती थी कि अगर लड़की को उसके साथ न भेजा तो परिवार को झूठे केस में फंसवा देगी। कुछ दिन पहले पुष्पा, संदीप के साथ झगड़ा करके अपनी मां सुलेखा देवी के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता कमल के अनुसार उसके भाई संदीप ने उसे बताया था कि पुष्पा और सुलेखा देवी से वह बहुत परेशान था। 31 जुलाई की शाम करीब छह बजे परिजनों को सूचना मिली कि संदीप कुमार ने राजस्थान नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। कमल पिता को साथ लेकर राजस्थान नहर की पटरी पर पहुंचा। वहां पटरी पर उसके भाई की मोटरसाइकिल और उसका मोबाइल फोन पड़ा था। दो अगस्त की शाम को उसके भाई संदीप कुमार का शव राजस्थान नहर से मिला। जिसे गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। मृतक के भाई के बयान के आधार पर थाना लंबी पुलिस ने मृतक की पत्नी पुष्पा रानी और सास सुलेखा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed