फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Health Minister Balbir Sidhu Strict on Strike of Health Workers

पंजाब: स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, कहा-इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे 

Mon, 10 May 2021 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 May 2021 04:41 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि आज पंजाब को स्वास्थ्य विभाग की बेहद जरूरत है। संकट की घड़ी में सेहत कर्मी सरकार और लोगों को परेशानी में डाल रहे हैं जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Punjab Health Minister Balbir Sidhu Strict on Strike of Health Workers
मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और 776 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ने हड़ताल की हुई है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सख्ती बरतने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मियों की प्रदेश भर में चल रही हड़ताल पर सख्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब को स्वास्थ्य विभाग की बेहद जरूरत है। संकट की घड़ी में सेहत कर्मी सरकार और लोगों को परेशानी में डाल रहे हैं जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस हड़ताल ने खासकर राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई कोविड रोकथाम मुहिम को बहुत प्रभावित किया है। तंदुरुस्त पंजाब के स्वास्थ्य केंद्रों के सीएचओ, एएनएम और डाक्टरों और अन्य कर्मचारियों की एक हफ्ते से लंबी गैर-हाजिरी के कारण संक्रमण दर और मौत दर बढ़ी है क्योंकि वे कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के नमूने लेने, संपर्क ट्रेसिंग और इलाज संबंधी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सिद्धू ने बताया कि सीएचओ की भर्ती 2019 में गई थी। उनकी नियुक्ति के बाद पंजाब सरकार ने सीएचओ और सभी एनएचएम कर्मचारियों को साल 2020 में 12 प्रतिशत वेतन वृद्धि का विशेष विस्तार दिया था। 
विज्ञापन



सोमवार को बलबीर सिंह सिद्धू औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचे। उन्होंने सिविल अस्पताल की समीक्षा रिपोर्ट देखी और अस्पताल में कमियों को पूरा करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर उनके साथ नगर काउंसिल के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस ने सिविल अस्पताल को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में चल रही वेंटिलेटर की कमी पर सिद्धू ने कहा कि दो वेंटिलेटर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब को जल्द दिए जा रहे हैं। प्रदेश भर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा भी किया जाएगा। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा सरकार पर की जा रही टिप्पणियों पर बलबीर सिद्धू ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मसला है और परिवार का मसला भी है। इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed