फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab government will build sports stadium in the name of martyr Jaswinder Singh

पंजाब: शहीद के परिवार से मिले राणा गुरजीत सिंह, बोले-जसविंदर सिंह के नाम पर पंजाब सरकार बनवाएगी खेल स्टेडियम

Thu, 21 Oct 2021 11:23 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ (कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ (कपूरथला) Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 21 Oct 2021 11:23 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए नायब सूबेदार जसविंदर सिंह के परिवार से पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह मिले और 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि परिवार के एक सदस्य को जल्द सरकारी नौकरी दी जाएगी। जसविंदर सिंह के नाम पर पंजाब सरकार गांव माना तलवंडी में खेल स्टेडियम का निर्माण करवाएगी।

विज्ञापन
Punjab government will build sports stadium in the name of martyr Jaswinder Singh
राणा गुरजीत सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए नायब सूबेदार जसविंदर सिंह के नमित पाठ के भोग और अंतिम अरदास बुधवार को उनके गांव माना तलवंडी में हुई। मौके पर समाज के हर वर्ग के हजारों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने पहुंचकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद जसविंदर सिंह के भोग उपरांत नजदीक एक स्टेडियम में हुए श्रद्धांजलि समागम के दौरान पंजाब के तकनीकी शिक्षा, बागवानी और भूमि रक्षा मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि शहीद जसविंदर सिंह का सारा परिवार देश सेवा को समर्पित है और उन्होंने देश की रक्षा के लिए शहीद होकर पूरे पंजाब का सिर गर्व से ऊंचा किया है। शहीद हमारी राष्ट्रीयता का सरमाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पंजाब में डेंगू का डंक: हर रोज जिलों में आ रहे 30 से 40 मरीज, पांच जिलों में हालात ज्यादा खराब
विज्ञापन


50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देगी सरकार
उन्होंने कहा कि शहीद जसविंदर सिंह की शहादत हमारी आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए कुछ कर गुजरने का संदेश देती रहेगी। उन्होंने शहीद की माता, पत्नी और दूसरे पारिवारिक सदस्यों को पंजाब सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता का विश्वास दिलाया। उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ़ से शहीद जसविंदर सिंह के परिवार के लिए एलान की गई 50 लाख रुपये की एक्सग्रेशिया ग्रांट में 5 लाख का चेक शहीद की पत्नी को सौंपा। उन्होंने कहा कि बाकी एक्सग्रेशिया ग्रांट की रकम और शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए कार्रवाई जल्द पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम: पाकिस्तान से आई हथियारों की बड़ी खेप, 22 पिस्तौल, 44 मैगजीन और हेरोइन बरामद

गांव के विकास के लिए 10 लाख जारी
उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से शहीदों के नाम पर उनके पैतृक गांव में खेल स्टेडियम बनाने की नीति के अंतर्गत गांव माना तलवंडी में नवीनतम खेल स्टेडियम बनाने और गांव के विकास कामों के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट देने का भी एलान किया। गांव के छप्पड़ की साफ-सफाई और नवीनीकरण के लिए कैबिनेट मंत्री की तरफ से वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई। मौके पर पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा, एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर और अन्य प्रमुख शख्सियतों ने शहीद जसविंदर सिंह को श्रद्धांजलि दी। एसडीएम डॉ. जयइंदर सिंह, जिला सैनिक भलाई अधिकारी कर्नल दलविंदर सिंह, कांग्रेसी नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed