फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab government is promoting implementation of Delhi model for education, but ground condition is bad

Punjab: पंजाब के सरकारी कॉलेजों में लेक्चरर के 84 फीसदी पद खाली, आसान नहीं दिल्ली का शिक्षा मॉडल बनाना

Sat, 10 Sep 2022 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 01:58 PM IST
सार

पंजाब के 64 सरकारी कॉलेजों में लेक्चरर्स के 2045 पद हैं, जिसमें से 84 फीसदी खाली हैं। इन कॉलेजों में 240 नियमित शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं। अनुमान के मुताबिक इन कॉलेजों में करीब 75 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab government is promoting implementation of Delhi model for education, but ground condition is bad
पंजाब के शिक्षामंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में नई सरकार के गठन को छह माह बीत चुके हैं। सरकार शिक्षा के लिए दिल्ली मॉडल को लागू करने का प्रचार कर रही है, लेकिन जमीनी हालत काफी खस्ता है। मान सरकार के लिए दिल्ली के शिक्षा मॉडल को पूरी तरह से लागू करना आसान नहीं है, क्योंकि उच्च शिक्षा विभाग में अदालतों का तानाबाना इस कदर उलझा हुआ है कि भर्ती की प्रक्रिया 19 साल से रुकी हुई है।

विज्ञापन


पंजाब के 64 सरकारी कॉलेजों में लेक्चरर्स के 2045 पद हैं, जिसमें से 84 फीसदी खाली हैं। इन कॉलेजों में 240 नियमित शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं। अनुमान के मुताबिक इन कॉलेजों में करीब 75 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। 2003 के बाद से राज्य के सरकारी कॉलेजों में लेक्चरर्स की भर्ती ही नहीं हुई है और यहां गेस्ट और पार्ट टाइम लेक्चरर्स की मदद से काम चलाया जा रहा है। इन सरकारी कॉलेजों में सबसे अधिक अंग्रेजी लेक्चरर के पद खाली हैं। राज्य के खस्ता हालत में पहुंच चुके 64 कॉलेजों में से छह संगरूर और छह लुधियाना जिले के हैं। संगरूर मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह जिला है। वह यहां से दो बार सांसद भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

सरकार रिटायर लेक्चरर को रखेगी अस्थायी तौर पर

पंजाब सरकार सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों के लिए अस्थायी भर्ती करने जा रही है। 400 लेक्चरर्स पदों पर रिटायर्ड लोगों को रखने की तैयारी है। उनको प्रति लेक्चर 850 रुपये ग्रामीण इलाकों के लिए व 750 रुपये शहरी कॉलेजों के मिलेंगे। इसके लिए सरकार पांच करोड़ का बजट रखने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी पद खाली हैं, सरकार व्यवस्था कर रही है : डीपीआई

डॉयरेक्टर कॉलेज राजीव गुप्ता का कहना है कि सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों के पद खाली हैं, इसकी व्यवस्था की जा रही है। काफी केस अदालत में लंबित हैं, जिस कारण भर्ती नहीं हो पाई है। अदालत ने 1158 शिक्षकों की भर्ती भी रद्द कर दी है। उसकी जजमेंट अभी आई नहीं है, उसको पढ़ने के बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा।


 

पंजाब में 550 लेक्चरर की भर्ती किए जाने की योजना है। इस प्रक्रिया से पहले अस्थायी तौर पर रिटायर लेक्चरर को तैनात किया जा रहा है। - मीत हेयर, उच्च शिक्षा मंत्री, पंजाब  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed