फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab government conducting dope tests for accused lodged in jails of state

Punjab: पंजाब की जेलों में बंद सभी कैदियों-हवालातियों का होगा डोप टेस्ट, मकसद-जेलों को नशा मुक्त बनाना

Tue, 19 Jul 2022 09:51 AM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 09:51 AM IST
सार

अगस्त माह के आखिर तक पूरे पंजाब की जेलों में बंद हवालातियों और कैदियों का डोप टेस्ट कर दिया जाएगा। हालांकि इन डोप टेस्ट के परिणाम गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन
Punjab government conducting dope tests for accused lodged in jails of state
DOPE TEST

विस्तार

केंद्रीय जेलों में नशे को रोकने के लिए पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश की सभी जेलों में बंद आरोपियों का डोप टेस्ट करवाया जा रहा है। पहले पड़ाव के तहत नाभा, मानसा, बरनाला, अमृतसर, मलेरकोटला, फाजिल्का, होशियारपुर की जेलों में बंद हवालातियों और कैदियों का डोप टेस्ट किया जा चुका है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इनमें से कितने निगेटिव और कितने पॉजिटिव मिले हैं। जेलों में बंद हवालातियों और कैदियों का डोप टेस्ट करवाए जाने की पुष्टि एडीजीपी जेल हरप्रीत सिंह सिद्धू ने की है। 

विज्ञापन


वहीं 23 और 24 जुलाई को बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद हवालातियों और कैदियों का डोप टेस्ट होगा। इसके लिए सिविल सर्जन कार्यालय की एक टीम को विशेष तौर पर तैयार किया गया है। जो जेल के अंदर जाकर कैदियों और हवालातियों का डोप टेस्ट करेगी। बठिंडा जेल में करीब दो हजार हवालाती और कैदी बंद हैं। इस जेल में 66 के करीब बड़े गैंगस्टर भी हैं। जो पंजाब के अलग-अलग जिलों से संबंधित हैं।

विज्ञापन

जेल में बढ़ेगी पंजाब पुलिस की सुरक्षा

जेल में खतरनाक गैंगस्टर्स को अति सुरक्षा वाले जोन में रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि जेल में बंद सभी गैंगस्टर्स का भी डोप टेस्ट होगा। इसके लिए जेल प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। 23 और 24 जुलाई को जब सिविल अस्पताल की टीम की तरफ से जेल में बंद आरोपियों का डोप टेस्ट किया जाएगा तो जेल के भीतर पंजाब पुलिस की सुरक्षा को सख्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डोप टेस्ट से नशे के आदी हवालातियों और कैदियों की होगी पहचान

सूत्रों ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जेलों में बंद नशे के आदी लोगों की पहचान करने के मकसद से उनका डोप टेस्ट करवाया जा रहा है ताकि उनका उपचार करवाया जा सके। पंजाब सरकार के इस कदम से सूबे की जेलें नशा मुक्त हो जाएंगी और जेल प्रशासन पर जेलों में नशा न रोकने के जो आरोप लगाए जाते है उनसे जेल प्रशासन को राहत मिलेगी। पंजाब सरकार गोपनीय तरीके से इस काम को सिरे चढ़ाना चाहती है ताकि किसी भी पॉजिटिव आए कैदी या हवालाती की पहचान उजागर न हो। 



एडीजीपी जेल हरप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब की सभी जेलों में बंद हवालातियों और कैदियों का डोप टेस्ट इस लिए करवाया जा रहा ताकि नशे के आदी व्यक्ति की पहचान हो सके और उनका आसानी से उपचार करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब की जेलों में बंद नशे के आदी हवालातियों और कैदियों को मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।

सिद्धू और मजीठिया का भी होगा डोप टेस्ट 
पटियाला जेल में बंद कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का भी डोप टेस्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed