फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Goods train filled with oil became 'burning train', fire brigade controlled the fire, no loss of life

Punjab: ‘बर्निंग ट्रेन’ बनी तेल से भरी मालगाड़ी, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, कोई जानी नुकसान नहीं

Sat, 26 Oct 2024 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 10:08 PM IST
सार

ट्रेन में आग कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। 

विज्ञापन
Punjab: Goods train filled with oil became 'burning train', fire brigade controlled the fire, no loss of life
ट्रेन में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

देर रात बठिंडा में एक भ्यानक हादसा होने से बचा, जब कच्चा तेल से भरी मालगाड़ी के 7 डिब्बे आग की चपेट में चढ़ गए। ‘बर्निंग ट्रेन’ बनी मालगाड़ी जैसे ही पटरी पर दौड़ रही थी तो तेल गिरने से पटरी पर भी आग नजर आई।

विज्ञापन


20 डिब्बों वाली यह मालगाड़ी हिसार से कच्चा तेल लेकर रिफाइनरी की ओर जा रही थी लेकिन तेल लीकेज होने के कारण रास्ते में वह आग पकड़ गई। बेशक घटना देर रात की है, जबकि उसके नजदीक कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं थी, जैसे ही गाड़ी रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची तो रेलवे विभाग पूरी तरह स्तर्क हुआ।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आग पर काबू डालने में सफलता हासिल की। रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों का कहना है कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी के 7 डिब्बों में अचानक आग लग गई थी, लेकिन आग कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी। अगर इसमें किसी की कोई लापरवाही हुई तो आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed