फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab : Former SGPC Chairman Seeks Security    

पंजाब : एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष ने मांगी सुरक्षा, केंद्र की दो टूक-लौंगोवाल को कोई आतंकी खतरा नहीं

Sat, 13 Feb 2021 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
Punjab : Former SGPC Chairman Seeks Security    
गोबिंद सिंह लौंगोवाल। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने खुद को आतंकी खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी थी। उनकी इस मांग पर केंद्र सरकार ने सवालिया निशान लगा दिया है। लौंगोवाल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए गृह मंत्रालय ने कहा है कि लौंगोवाल को किसी तरह का खतरा नहीं है। फिर भी पंजाब सरकार स्थानीय स्तर पर उनकी सुरक्षा कवर देने पर विचार कर सकती है। इस तरह, केंद्र सरकार ने लौंगोवाल को सुरक्षा कवर प्रदान करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन



लौंगोवाल ने एक दिसंबर को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें आतंकवादियों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसे देखते हुए उन्हें सुरक्षा कवर की जरूरत है ताकि वे सार्वजनिक स्थानों पर निश्चिंत होकर आ-जा सकें। उन्होंने पत्र में अपने पिता दिवंगत हरचंद सिंह लौंगोवाल की 20 अगस्त, 1985 को आतंकवादियों द्वारा हत्या किए जाने की घटना का भी उल्लेख किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब की मुख्य सचिव को पत्र भेजकर कहा है कि लौंगोवाल द्वारा सुरक्षा कवर की मांग के साथ भेजे गए ई-मेल पर मंत्रालय ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से उन पर आतंकी खतरे के बारे में स्टेटस रिपोर्ट हासिल की है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वर्तमान में लौंगोवाल को किसी तरह के आतंकवादी हमले का खतरा नहीं है। ऐसे में पंजाब सरकार स्थानीय आधार पर लौंगोवाल की सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed