{"_id":"449df678da78c819dc1c40dc7fc68aba","slug":"punjab-flour-dal-scheme-from-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आटा-दाल योजना एक दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आटा-दाल योजना एक दिसंबर से
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Nov 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने एक दिसंबर से समूचे राज्य में आटा-दाल स्कीम लागू करने का निर्ण्य लिया है।
इसके तहत योग्य लाभार्थियों को एक रुपये प्रति किलोग्राम गेहूं और बीस रुपये प्रति किलोग्राम दाल उपलब्ध करवाई जाएगी।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा।
पहले चरण में 1 दिसंबर 2013 से आटा-दाल योजना के मौजूदा लाभार्थी परिवारों के साथ-साथ बीपीएल और एएवाई (अंत्योदय) राशन कार्ड धारकों को योग्य लाभार्थी मानकर गेहूं और दालों का वितरण शुरू किया जाएगा।
इस योजना में नीले कार्डों की संख्या दोगुनी करने का निर्णय भी लिया गया है। इसके लिए लाभार्थियों की पहचान का काम शुरू हो चुका है। आटा-दाल योजना का दूसरा चरण नए नीले कार्ड बनने के पश्चात शुरू किया जाएगा।
समाज में महिलाओं का स्तर ऊंचा उठाने के लिहाज से नए बनने वाले नीले कार्डों में महिलाओं को परिवार के मुखिया के तौर पर नामजद किया जाएगा।
मुख्य बिंदु
- आवेदन फार्मों की जांच 16 से 30 दिसंबर 2013 तक
- लाभार्थियों की सूचियों की अधिसूचना 31 दिसंबर 2013 को जारी होगी
- सूचियों पर एतराज 10 जनवरी 2014 तक होगा
- 13 से 20 जनवरी तक एतराजों का निपटारा किया जाएगा
- अंतिम सूची 24 जनवरी 2014 तक जारी कर दी जाएगी