फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Farmers protest against Union Minister Somprakash in Kapurthala

पंजाब : कपूरथला पहुंचे केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश का किसानों ने किया विरोध, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी 

Fri, 05 Feb 2021 10:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Punjab: Farmers protest against Union Minister Somprakash in Kapurthala
कपूरथला में प्रदर्शन करते किसानों को समझाते पुलिसकर्मी।। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केंद्रीय राज्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सोम प्रकाश का शुक्रवार को किसानों ने विरोध किया। मस्जिद चौक पर पुलिस बेरिकेडिंग के पास किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ पीएम मोदी, केंद्रीय राज्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस सुरक्षा के चलते किसान समारोह स्थल तक नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश के कपूरथला पहुंचने की सूचना पर जिला पुलिस ने चारबत्ती चौक से मस्जिद चौक तक दोनों तरफ बेरिकेडिंग कर रास्ता रोक रखा था। सोम प्रकाश कड़ी सुरक्षा के बीच मोहब्बत नगर में निगम चुनाव के लिए भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे।
विज्ञापन


इसी दौरान विभिन्न किसान संगठनों से संबंधित किसान मस्जिद चौक पहुंच गए, जहां एसपी जांच विशालजीत सिंह, एसपी ट्रैफिक जसवीर सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन सुरिंदर सिंह, थाना सिटी एसएचओ इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़ की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने उन्हें वहीं पर रोक लिया। इसके बाद किसानों ने पीएम मोदी, भाजपा और केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे चले विरोध के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री के लौटने के बाद किसान भी चले गए। इस दौरान सड़क पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया निगम चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

कृषि कानूनों के खिलाफ जहां मस्जिद चौक पर किसान विरोध जता रहे थे, वहीं जिला पुलिस की मुस्तैदी के चलते केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने मोहब्बत नगर भाजपा के कपूरथला निगम चुनाव कार्यालय का शांतिपूर्ण उद्घाटन किया। कमांडों के सुरक्षा घेरे में कपूरथला पहुंचे सोम प्रकाश ने रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। 

सोम प्रकाश के चेहरे पर किसान आंदोलन का असर साफ दिख रहा था। किसानों के साथ अगली वार्ता के सवाल पर सोम प्रकाश ने कहा कि किसानों के साथ सरकार की वार्ता जारी है। जल्द ही मसले के समाधान के लिए सरकार के साथ बैठक होगी लेकिन वह निश्चित तिथि बताने से बचते नजर आए। 

बरगाड़ी कांड की जांच सीबीआई की ओर से पंजाब पुलिस को सौंपने पर उन्होंने कहा कि अच्छा है, जांच पंजाब पुलिस को सौंप दी गई है। किसान आंदोलन के निगम चुनाव पर होने वाले असर पर बोले कि किसानों का मसला अलग है और चुनाव अलग है। असर वाली कोई बात नहीं है। सुल्तानपुर लोधी नगर काउंसिल में भाजपा के चुनाव में खड़े न होने पर उन्होंने कहा कि कपूरथला निगम में 36 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा निगम चुनाव जीतकर अपना मेयर बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed