फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Election Result 2022 Massive Win for Aap Bhagwant Mann Win Channi Sidhu Amarinder Singh Sukhbir Badal Parkash Badal Loss

पंजाब में सारे बड़े दिग्गज हारे: आप ने चलाई ऐसी झाड़ू कि सीएम, डिप्टी सीएम से लेकर कांग्रेस और अकाली के अध्यक्ष तक हारे

Thu, 10 Mar 2022 05:44 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 10 Mar 2022 05:44 PM IST
सार

पंजाब में मुकाबला एकतरफा हो गया है। आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ चकी है। आप की झाड़ू के आगे बड़े से बड़े दिग्गज साफ हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Punjab Election Result 2022 Massive Win for Aap Bhagwant Mann Win Channi Sidhu Amarinder Singh Sukhbir Badal Parkash Badal Loss
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी में कई बड़े दिग्गज धराशायी हो गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तक के नाम शामिल हैं। जानिए दिग्गजों की सीट पर क्या हैं नतीजे? 
विज्ञापन


चरणजीत सिंह चन्नी : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस बार दो सीटों से चुनावी मैदान में थे। भदौड़ और चमकौर साहिब दोनों सीटों से वह हार गए हैं। चन्नी को चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी के चरणजीत ने हराया है। वहीं, भदौड़ से लब सिंह ने चन्नी को बुरी मात दी है। चन्नी को भदौड़ से हराने वाले लब सिंह एक मोबाइल रिपेयर करने वाली दुकान में काम करते हैं। 
विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू : अमृतसर ईस्ट से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी हार गए हैं। सिद्धू को आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर ने करारी शिकस्त दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपी सोनी : पंजाब के डिप्टी सीएम ओपी सोनी अमृतसर मध्य से मैदान में थे। उन्हें आम आदमी पार्टी के अजय गुप्ता ने हरा दिया है। 

अमरिंदर सिंह : पटियाला से पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपनी कुर्सी गंवा दी। अमरिंदर सिंह को आम आदमी पार्टी के अजीत सिंह कोहली ने करारी शिकस्त दी है। 

सुखबीर सिंह बादल : शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल भी चुनाव हार गए हैं। वह जलालाबाद से चुनाव लड़ रहे थे। आम आदमी पार्टी के जगदीप कंबोज ने बादल को मात दी। 

प्रकाश सिंह बादल : शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी लंबी सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुदियान ने पराजित कर दिया।  


अश्वनी शर्मा : पठानकोट सीट से पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने चुनाव लड़ा था। वह अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे। सात हजार वोट से उनकी जीत हुई है। 

बिक्रम सिंह मजीठिया : शिरोमणि अकाली दल के नेता और नवजोत सिंह सिद्धू के प्रखर विरोधी बिक्रम सिंह मजीठिया भी अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed