फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab election 2022 Candidates wives engaged in election campaign

श्रीमति जी ने संभाली कमान: लग्जरी लाइफ जीने वाली पत्नियां प्रचार में बहा रहीं पसीना, द्वार-द्वार दे रहीं दस्तक

Fri, 11 Feb 2022 09:01 AM IST
शाहरुख खान सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Feb 2022 09:01 AM IST
सार

संगरूर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद खन्ना की पत्नी शगुन खन्ना लाइफ स्टाइल ब्लागर हैं और सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। पति की जीत तय करने के लिए शगुन खन्ना खूब पसीना बहा रही हैं। डोर टू डोर अभियान से लेकर महिलाओं के करीब जाकर उन्हें आकर्षित कर रही हैं।

विज्ञापन
punjab election 2022 Candidates wives engaged in election campaign
punjab election 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लग्जरी लाइफ व्यतीत करने वाली विभिन्न प्रत्याशियों की पत्नियां प्रचार में खूब पसीना बहा रहीं हैं। प्रत्याशियों की पत्नियां अपने क्षेत्रों में दिन रात घर-घर दस्तक दे रही हैं। इतना ही नहीं पत्नियां, महिला मतदाताओं को गले लगाकर अपनेपन का अहसास करवा रही हैं। प्रचार के दौरान पत्नियों की फुर्ती और जोश देखने लायक है और महिला मतदाताओं को अपनी तरफ खींचने में सफल होती दिखाई दे रही हैं।  
विज्ञापन


संगरूर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद खन्ना की पत्नी शगुन खन्ना लाइफ स्टाइल ब्लागर हैं और सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। पति की जीत तय करने के लिए शगुन खन्ना खूब पसीना बहा रही हैं। डोर टू डोर अभियान से लेकर महिलाओं के करीब जाकर उन्हें आकर्षित कर रही हैं। युवतियों को उच्च शिक्षा हासिल करके आत्मनिर्भर बनने का आह्वान कर रही हैं। 
विज्ञापन


लहरागागा से अकाली दल संयुक्त के प्रत्याशी व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा की पत्नी गगनदीप ढींडसा चुनाव प्रचार में जी जान से जुटी हैं। पति की जीत के लिए सुबह ग्रामीण इलाकों और शाम को शहरी क्षेत्रों में दस्तक दे रही हैं। महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा करने का भरोसा देने के अलावा उन्हें गले लगा रही हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी विजयइंदर सिंगला की पत्नी दीपा सिंगला भी चुनाव प्रचार में पूरी तरह से सक्रिय हैं। गली मोहल्लों से लेकर धार्मिक समागमों में शमूलियत करके महिला वोटरों को करीब लाने की कोशिश हो रही है। पति की ओर से करवाए विकास का हवाला देकर दीपा सिंगला वोट मांग रही हैं और बच्चों में काफी लोकप्रिय हो रही हैं।  

इसके अलावा धूरी से चुनाव लड़ रहे सांसद भगवंत मान की मां हरपाल कौर व बहन मनप्रीत कौर चुनाव प्रचार का मोरचा संभाले हुए हैं। साधारण छवि वाली सांसद मान की माता प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। 

आज होगा धीआं दा लेखा जोखा
आप की ओर से शुक्रवार को धूरी में धीआं दा लेखा जोखा कार्यक्रम होगा। इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता विशेष रूप से शामिल होंगी। समागम में महिलाओं के मुद्दों को उठाया जाएगा और आप की नीतियों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed