फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab drug racket: bhola father coming highcourt, demand cbi investigation

ड्रग रैकेट: भोला के पिता पहुंचे हाइकोर्ट, लगाए गंभीर आरोप

Mon, 13 Jan 2014 01:28 PM IST
सुमेश ठाकुर/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
सुमेश ठाकुर/डिजिटल टीम, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jan 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
punjab drug racket: bhola father coming highcourt, demand cbi investigation

पंजाब के बहुचर्चित ड्रग रैकेट में पकड़े गए अर्जुन अवार्डी पहलवान व पुलिस अधिकारी जगदीश सिंह भोला के पिता बलशिंदर सिंह भी हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन


याचिका में दलील दी गई है कि चूंकि जगदीश सिंह भोला ने इस मामले में पंजाब के मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया के नाम पर खुलासा किया है, लिहाजा पंजाब सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि भोला के खिलाफ ड्रग्स के आरोप में तीन केस निचली अदालतों में चल रहे थे, जिनमें उन्हें बरी कर दिया था।

गौर हो कि बीती 6 जनवरी को एडीशनल जिला सैशन जज परमिन्द्र पाल सिंह की अदालत में पेशी भुगतने आए जगदीश भोला ने पूरे ड्रग मामले में पंजाब के एक वरिष्ठ मंत्री, ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने वाले एसएसपी तथा जांच टीम पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीश भोला ने पत्रकारों से कहा था कि सारे ड्रग रैकेट में पंजाब के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मिलीभगत है। भोला ने कहा कि उसने मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की थी किंतु मुख्यमंत्री ने उसकी मांग मानने से इन्कार कर दिया है। याद रहे कि यह वही ड्रग रैकेट है जिसमें ओलंपियन मुक्केबाज विजेंद्र का नाम भी आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed