फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Congress: Sidhu and Amarinder dispute reached at lower level workers, fear of defeat in upcoming assembly elections 2022

पंजाब कांग्रेस: सिद्धू और अमरिंदर विवाद निचले स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचा, चुनाव में नुकसान होने की आशंका

Fri, 03 Sep 2021 06:12 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 03 Sep 2021 06:12 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के एक नेता के अनुसार जिस समय दूसरे दलों के नेता-कार्यकर्ता अपनी चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं, जनता को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, पार्टी के दो शीर्ष नेता एक-दूसरे से भिड़े हुए हैं। इससे पार्टी का चुनावी तैयारी का कार्य प्रभावित हो रहा है...

विज्ञापन
Punjab Congress: Sidhu and Amarinder dispute reached at lower level workers, fear of defeat in upcoming assembly elections 2022
राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। दोनों ही नेता पार्टी पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक-दूसरे को कमजोर करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। दोनों शीर्ष नेताओं में लंबे समय से चली आ रही रस्साकसी अब निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं में खेमेबाजी को बढ़ावा दे रही है। जानकारों का कहना है कि अगर समय रहते इस विवाद को न संभाला गया, तो आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि समय रहते इस विवाद को थामना कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच यह तनातनी टिकट बंटवारे में भी साफ दिखाई पड़ेगी। नई सरकार में अपनी भूमिका मजबूत बनाने के लिए दोनों ही नेता अपने-अपने गुट के प्रत्याशियों को टिकट दिलवाने की कोशिश करेंगे। इससे जिस गुट के उम्मीदवार को टिकट नहीं मिल पाएगा, आशंका है कि वह अपने क्षेत्र में दूसरे पक्ष के उम्मीदवार के विरोध में काम कर सकता है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान नवजोत सिंह सिद्धू के गढ़ अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और कैप्टन के गढ़ मध्य और दक्षिण पंजाब जालंधर, लुधियाना और पटियाला क्षेत्र में दिखाई पड़ सकता है।

विज्ञापन

चुनावी तैयारियों पर असर

पंजाब कांग्रेस के एक नेता के अनुसार जिस समय दूसरे दलों के नेता-कार्यकर्ता अपनी चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं, जनता को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, पार्टी के दो शीर्ष नेता एक-दूसरे से भिड़े हुए हैं। इससे पार्टी का चुनावी तैयारी का कार्य प्रभावित हो रहा है। अब तक विधानसभावार कार्यकर्ताओं को चुनावी जिम्मेदारी भी तय नहीं की जा सकी है। ब्लॉक और जिले स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठकें भी आयोजित नहीं हो सकी हैं, जबकि अब तक यह कार्य हो जाना चाहिए था। इससे विधानसभा चुनाव में असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के प्रभारी हरीश रावत पहले ही अपना पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। अपने गृहराज्य में चुनावी तैयारियों के कारण वे पंजाब में अपेक्षित समय भी नहीं दे पा रहे हैं। दो शीर्ष नेता आपसी गुटबाजी में ही उलझे हुए हैं। इससे कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेजी से प्रभावित हो रही है। पार्टी प्रभारी पद पर जल्द ही किसी मजबूत नेता को नहीं लाती है, तो इससे संकट गहरा सकता है।

पार्टी की छवि पर पड़ रहा असर

नेता के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पांच साल के कार्यकाल में जनता के बीच पार्टी की बेहतर छवि बनाई थी। उन्होंने न केवल जनता के काम किए, बल्कि किसान आंदोलन का समर्थन कर पंजाब की भारी आबादी का समर्थन अब तक अपने पास रखा है। लेकिन जैसे ही पार्टी के अपने ही नेता मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, इससे पार्टी की छवि पर गहरा असर पड़ रहा है।

आप को मिल सकता है लाभ
कांग्रेस की इस दुखती नब्ज पर आम आदमी पार्टी लगातार हमलावर है। वह पंजाब सरकार के मंत्रियों पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। लेकिन जब यही आरोप अपनी ही पार्टी के नेता लगा रहे हैं तो यही आरोप ज्यादा गंभीर हो जाते हैं। इस स्थिति का कांग्रेस को नुकसान और आम आदमी पार्टी को लाभ मिल सकता है।

पंजाब में अकाली दल भ्रष्टाचार के आरोपों से अभी भी मुक्त नहीं हो पाए हैं। जनता की उनसे नाराजगी बनी हुई है। इधर, कांग्रेस पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। अगर इस बीच आम आदमी पार्टी साफ-सुथरा विकल्प देने पर जनता का भरोसा जीत लेती है तो उसे इसका सियासी लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed