फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Congress MP alleges, Khalistanis involved in Delhi violence

कांग्रेस सांसद का दावा, दिल्ली बवाल के पीछे खालिस्तानियों का हाथ, तीन दिन पहले बनी थी योजना

Wed, 27 Jan 2021 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Jan 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Punjab Congress MP alleges, Khalistanis involved in Delhi violence
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू। - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली हिंसा पर पंजाब में सियासी घमासान जारी है। पंजाब से लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने दावा किया है कि गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के पीछे खालिस्तानियों का हाथ है। बिट्टू का कहना है कि दिल्ली में  जो कुछ हुआ है उसकी योजना तीन दिन पहले ही बना ली गई थी।

विज्ञापन


रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि किसान आंदोलन के पीछे से खालिस्तानी नेता दीप सिद्धू अपना एजेंडा चला रहा है। गणतंत्र दिवस पर उपद्रव और हिंसा की योजना भी दीप सिद्धू ने बनाई है। रात को ही उसके लोगों ने किसानों के ट्रैक्टरों पर कब्जा जमा लिया था और शहर में घुस गए थे। फिर उसके लोगों ने अव्यवस्था फैलाई।
विज्ञापन

 


सांसद बिट्टू ने कहा है कि सरकार को इससे सख्ती के साथ निपटना चाहिए। साथ ही उन्होंने किसान नेताओं से भी अपील की है कि वे ऐसे तत्वों से खुद को अलग कर लें। इस हिंसा के पीछे रेफरेंडम 2020 और सिख फॉर जस्टिस से जुड़े लोग हैं। बिट्टू ने कहा कि किसान लीडर और पुलिस के साथ जो प्रोग्राम तय हुआ था उसको पूरी तरह से तोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन




सिख फॉर जस्टिस नाम के संगठन का लाइव चैनल रोज अमेरिका और कनाडा में चलता है। वहां से 12 बजे लाइव होकर योजना बनाई गई कि कैसे दीप सिद्धू और रेफरेंडम 2020 वाले स्टेज पर कब्जा करेंगे और लाल किले पर झंडा लहराएंगे। किसान तो बेचारे अपनी झांकियां तैयार कर रहे थे लेकिन खालिस्तानी समर्थकों ने बिल्कुल अलग योजना बना रखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed