फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Congress MLA Dr Harjot Kamal joins the Bharatiya Janata Party

पंजाब: कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल भाजपा में शामिल, मोगा से टिकट कटने से थे नाराज

Sat, 15 Jan 2022 06:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, पंजाब
एएनआई, पंजाब Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 06:44 PM IST
सार

पंजाब की मोगा विधानसभा सीट से टिकट कटने से नाराज कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल भाजपा में शामिल हो गए हैं। सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने जब से कांग्रेस ज्वाइन की थी तब से ही इस सीट पर हलचल थी। इस सीट पर कांग्रेस ने मालविक को टिकट दिया है।

विज्ञापन
Punjab Congress MLA Dr Harjot Kamal joins the Bharatiya Janata Party
कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल भाजपा में शामिल - फोटो : एएनआई

विस्तार

मोगा से पंजाब कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। वह मोगा से कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज थे।

विज्ञापन

मालविका के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से थे नाराज 

बॉलीवुड अदाकार सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही हरजोत कमल नाराज थे। मालविका के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही अटकले शुरू हो गई थी कि कांग्रेस उन्हें मोगा से टिकट देगी। अब मालविका सूद मोगा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने जो पहली सूची जारी की है उसमें उनका भी नाम है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोगा से कांग्रेस विधायक हरजोत कमल लगातार मालविका को टिकट देने का विरोध कर रहे थे। गत मंगलवार को हरजोत कमल अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर पहुंचे और सीएम से मुलाकात भी की थी। इसपर चन्नी का कहना था कि उनकी अपनी टिकट ही पक्की नहीं है। पार्टी ने किसी के भी टिकट का एलान नहीं किया है। लेकिन अब शनिवार को कांग्रेस ने टिकटों का एलान कर दिया है। इसके बाद डॉ. कमल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस ने जारी की 86 उम्मीदवारों की पहली सूची

कांग्रेस ने आगामी पंजाब चुनावों में 86 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से मैदान में उतरेंगे। सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला चुनाव मैदान में होंगे। प्रताप सिंह बाजवा कादियां से मैदान में उतरेंगे। अमित विज को पठानकोट और अरुणा चौधरी को दीनानगर से मैदान में उतारा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed