{"_id":"998350ea9c5eaa070a159f3a9786c9ee","slug":"punjab-congress-have-no-issue-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं : बादल
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 30 Sep 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सुरक्षा और विकास के मामले में पंजाब अन्य राज्यों से आगे है। यह बात भारत सरकार ने सुरक्षा परिषद की हाल में हुई बैठक में कही है।
केंद्र सरकार की एजेंसियों ने भी अपनी रिपोर्ट में यह कहा है। पंजाब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।
अमृतसर में सिद्धू की ओर से उठाए गए विकास के मुद्दों के संबंध में बादल ने कहा कि इस संबंध में कुछ भी बोलना नहीं चाहते। अमृतसर के विकास प्रोजेक्टों पर काम जारी है।
इस मामले में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से उनकी बात हो चुकी है। सारा मामला हल हो गया है। बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों की मुश्किलों के हल के लिए सरकार वचनबद्ध है। आज पंजाब कांग्रेस के पास आम लोगों के लिए कोई एजेंडा नहीं है।
विज्ञापन
इस कारण कांग्रेस के नेता इधर-उधर की बातें करके आम लोगों का गुमराह कर रहे हैं। अगर कांग्रेस के पास कोई मुद्दा है तो तथ्यों के आधार पर बात करें।
बादल ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा सिर्फ फोकी बयानबाजी से पंजाबियों को गुमराह कर रहे हैं। वह तो बाजवा के क्षेत्र में भी संगत दर्शन करके आए हैं।
गुजरात के किसानों के संबंध में बादल ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। फैसले का इंतजार हो रहा है। जो भी फैसला आएगा, उसके बाद ही आगे की बात हो सकती है।