Punjab: कनाडा में हिंसा की घटनाओं पर सीएम भगवंत मान का बयान, भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग
कनाडा में हाल के दिनों में हो रही हिंसा की घटनाओं पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बयान दिया है। उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की है।
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कनाडा में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय बताया और कहा कि कनाडा को पंजाबी समुदाय ने अपने दूसरे घर की तरह अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरे और टोरंटो जैसे शहरों में बड़ी संख्या में पंजाबी रहते हैं, जो सरबत दा भला के सिद्धांत में विश्वास रखते हैं और मेहनत के बलबूते पर वहां अपनी पहचान बनाई है।
#WATCH | Bathinda: Punjab CM Bhagwant Mann says, "What happened in Canada in the past few days is highly condemnable. Punjabis, especially those related to Canada, consider it their second home. Punjabis reside there in Surrey and Toronto. So, nobody wants such incidents of… pic.twitter.com/K9fcU0ag9V
— ANI (@ANI) November 5, 2024
भगवंत मान ने भारत सरकार से अपील की है कि वह कनाडा सरकार से संवाद करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोई नहीं चाहता कि कनाडा में हिंसा की ऐसी घटनाएं हों। मैं इसकी निंदा करता हूं और मोदी सरकार से अपील करता हूं कि वह इस पर कार्रवाई सुनिश्चित करे।