फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab CM Bhagwant Mann health improve admitted in Apollo Hospital Delhi

पंजाब सीएम मान की सेहत में सुधार: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अचानक बिगड़ी थी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

Wed, 18 Sep 2024 08:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Sep 2024 08:48 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के स्वास्थ्य में सुधार है। एक दिन पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि अब उनकी सेहत में सुधार है। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann health improve admitted in Apollo Hospital Delhi
सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीएम मान की तबीयत उस समय खराब हो गई जब वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम के करीबीयों की मानें तो अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है। 
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम अरविंदर केजरीवाल को जेल से जमानत मिलने पर वह बीते कुछ दिनों से दिल्ली में ही थे। सीएम मान बीते रोज जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फौरन चंडीगढ़ सीएम आवास लाया गया। यहां उन्हें ड्रिप लगाई गई। इसके बाद सीएम मान को दोबारा चंडीगढ़ से दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अब सीएम मान की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन


सीएम मान 13 सितंबर को उस समय दिल्ली गए थे, जब दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद से ही वह दिल्ली में ही रुके हुए थे। साथ ही पार्टी की मैराथन बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। इसके अलावा हरियाणा चुनाव को लेकर मीटिंगों में भी वह व्यस्त रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जब मंगलवार दोपहर को वह विमान से चंडीगढ़ पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि इसके बाद वह अपने आवास पर गए थे। आवास से दोबारा सीएम मान को दिल्ली अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए इसलिए भर्ती कराया गया, क्योंकि बुधवार शाम को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पार्टी के सीनियर लीडरों की बैठक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed