{"_id":"602a43c38ebc3ee95306627b","slug":"punjab-civic-polls-2021-voting-will-be-held-again-at-three-booths-of-patiala-municipal-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब निकाय चुनाव : पटियाला नगर परिषद के तीन बूथों पर दोबारा होगा मतदान, 16 फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी वोटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब निकाय चुनाव : पटियाला नगर परिषद के तीन बूथों पर दोबारा होगा मतदान, 16 फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी वोटिंग
Mon, 15 Feb 2021 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Feb 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के समाना में रविवार को मतदान करते लोग।
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में रविवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने पटियाला नगर परिषद के अंतर्गत आते पातड़ां और समाना के तीन बूथों में दोबारा मतदान कराने का बड़ा फैसला किया है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने यह फैसला ईवीएम में आई तकनीकी खराबी के बाद लिया है। मतदान 16 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पटियाला जिले के पातड़ां के रिटर्निंग अधिकारी ने वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 11 में मतदान के दौरान ईवीएम लगाई थी। जिसमें कुछ तकनीकी खराबी आने की सूचना दी थी। इसी तरह पटियाला जिले के समाना निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने भी समाना के वार्ड नंबर 11 के बूथ नंबर 22 और 23 में ईवीएम में तकनीकी खराबी आने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग अधिनियम, 1994 की धारा 59 (2) (ए) के तहत इन तीन बूथों पर डाले गए पहले के वोटों को रद्द करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के साथ ही इन तीनों बूथों पर नए सिरे से मतदान का आदेश दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि अब इन तीनों बूथों पर 16 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक दोबारा मतदान होगा और मतगणना 17 फरवरी को होगी।