फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Chief Minister Charanjit Channi shared grief with family of Chandan Jindal, who lost his life in Ukraine 

बरनाला: यूक्रेन में जान गंवाने वाले चंदन जिंदल के घर पहुंचे सीएम चन्नी, परिवार ने लगाई बेटे की आखिरी झलक दिखाने की गुहार 

Tue, 08 Mar 2022 05:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Mar 2022 05:20 PM IST
सार

यूक्रेन में एमबीबीएस की शिक्षा हासिल करने गए चंदन जिंदल को 02 फरवरी को ब्रेन हैमरेज हो गया था। वहां उसकी देखभाल करने के लिए उसके पिता शीशन जिंदल व उसके ताया कृष्ण जिंदल यूक्रेन में गए थे। यूक्रेन के जंगी हालातों के बीच चंदन जिंदल को बेहतर उपचार मुहैया नहीं हुआ, जिस कारण उसकी एक मार्च को मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Punjab Chief Minister Charanjit Channi shared grief with family of Chandan Jindal, who lost his life in Ukraine 
चंदन जिंदल के परिवार से दुख जताते सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी मंगलवार को बरनाला पहुंचे और रूस व यूक्रेन युद्ध के कारण अपनी जान गंवाने वाले चंदन जिंदल के परिवार के साथ दुख साझा किया। इस अवसर पर सीएम चन्नी ने जिंदल परिवार को भरोसा दिलाया कि वह गृह मंत्रालय से मांग कर चुके हैं कि चंदन जिंदल की पार्थिव देह को जल्द से जल्द भारत लाया जाए।

विज्ञापन


मृतक चंदन जिंदल के परिजन गहरे सदमे में गुजर रहे हैं, जबकि मां किरण जिंदल का रो-रोकर बुरा हाल था। उनकी आंखों को अपने इकलौते चिराग को देखने का इंतजार था। किरण जिंदल ने अपने घर पहुंचे सीएम चन्नी से गुहार लगाई कि भारत सरकार के संपर्क साध कर उनके बेटे के आखिरी दर्शन ही करवा दें। वह अंतिम बार अपने लाल को देखना चाहती है। यह कहते हुए ही वह फूट फूट कर रोने लगी।
विज्ञापन


चंदन की मां किरन जिंदल और बहन रशिमा जिंदल ने सीएम से गुहार लगाई कि कोई तो उसके चंदन का मुंह दिखा दो। चंदन के पिता पूर्व फार्मेसी अफसर शीशन जिंदल ने भरे मन से कहा कि यदि उन्हें पता होता कि यूक्रेन में ऐसे हालात बनेंगे तो वह अपनी आंखों के तारे इकलौते चिराग को कभी विदेश पढ़ाई करने के लिए नहीं भेजते।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में एमबीबीएस की शिक्षा हासिल करने गए चंदन जिंदल को 02 फरवरी को ब्रेन हैमरेज हो गया था। वहां उसकी देखभाल करने के लिए उसके पिता शीशन जिंदल व उसके ताया कृष्ण जिदल यूक्रेन में गए थे। यूक्रेन के जंगी हालातों के बीच चंदन जिंदल को बेहतर उपचार मुहैया नहीं हुआ, जिस कारण उसकी एक मार्च को मौत हो गई थी। चंदन जिंदल के पिता रविवार को यूक्रेन से लौट आए हैं लेकिन उनका परिवार अब भी अपने खो चुके बेटे चंदन जिंदल के शव को अंतिम बार देखने को तरस रहा है।

शव को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र जारी 

डिप्टी कमिश्नर कुमार सौरभ राज ने बताया कि विदेश मंत्रालय को पत्र जारी कर चंदन जिंदल की मृतक देह को जल्द से जल्द भारत लाने का आग्रह किया गया है। जल्द ही चंदन जिंदल के शव को भारत लाया जाएगा।

पूर्व कांग्रेसी विधायक केवल ढिल्लों भी पहुंचे चंदन जिंदल के घर 

बरनाला के पूर्व कांग्रेसी विधायक केवल ढिल्लों मृतक चंदन जिंदल के घर उसके परिजनों से दुख साझा करने के लिए पहुंचे और घटना पर गहरा दुख जाहिर किया। केवल ढिल्लों ने सरकार से मांग की कि जल्दी से जल्दी मृतक चंदन जिंदल का शव भारत लाने के प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed