{"_id":"672650aa13e2120ef00ef303","slug":"punjab-attack-on-businessman-in-firecracker-market-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पटाखा मार्केट में व्यापारी पर हमला, पैसों से भरा बैग लूटने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पटाखा मार्केट में व्यापारी पर हमला, पैसों से भरा बैग लूटने का भी आरोप
Sat, 02 Nov 2024 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 02 Nov 2024 09:47 PM IST
सार
हमलावरों पर पैसों से भरा बैग लूटने का भी आरोप है। गर्भवती महिला पर भी हमला करने का आरोप है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला में सर्कुलर रोड पर पटाखा मार्केट में रात एक पटाखा व्यापारी पर 15-20 अज्ञात लोगों के हमला करके पैसों से भरा बैग लूटने की घटना घटी है। इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं, इस घटना में व्यापारी के एक रिश्तेदार के घायल होने की भी सूचना है। घटना की सूचना डीएसपी सब-डिवीजन को देने के बाद थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित पटाखा मार्केट के व्यापारी बलराम ढींगरा ने बताया कि दीपावली की शाम कुछ लोग उसके स्टाल पर पटाखा खरीदने आए थे जिन्होंने पटाखों के पैसे दिए तो उसमें कुछ नोट संदिग्ध होने के चलते उनको बदलने के लिए कहा गया जिसके बाद उन्होंने झगड़ा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि उस समय मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मामला शांत करवा दिया और वह स्टाल से चले गए, लेकिन रात लगभग 11 बजे वह अपने 15-20 साथियों के साथ मार्केट में आए और उन्होंने दुकानदार बलराम सिंह और उसके भांजे जसकरण पर दातर, डंडों और ईंटों से हमला कर घायल कर दिया जिसको सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
बलराम ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमला करने वालो ने मौके पर मौजूद उसकी पत्नी पर भी हमला किया, जोकि गर्भवती है। वहीं, आरोपी उसके पैसों का बैग भी छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह को देने के बाद थाना सिटी-2 एसएचओ मनजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ मनजीत सिंह बताया कि प्राथमिक पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पीड़ित के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।