फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Assembly Elections 2022 Top 10 Crorepati Candidates List Contesting Election

Punjab Election 2022: इस बार 521 करोड़पति मैदान में, आप के कुलवंत सबसे अमीर, जानिए टॉप-10 में और किनका नाम

Sun, 20 Feb 2022 07:45 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 20 Feb 2022 07:45 AM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। इस बार कुल 1304 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। सबसे ज्यादा लुधियाना की 14 सीटों पर 175, अमृतसर की 11 सीटों पर 117 और पटियाला की आठ सीटों पर 103 प्रत्याशी मैदान में हैं।
loader
Punjab Assembly Elections 2022 Top 10 Crorepati Candidates List Contesting Election
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब चुनाव में इस बार चुनाव लड़ने वाले करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या बढ़ गई है। 2017 में जहां, अलग-अलग दलों के 37% प्रत्याशी करोड़पति की सूची में थे, वहीं इस बार 41% हो गए हैं। पंजाब की सियासत में धनबल कितना हावी है, ये आप इन आंकड़ों के जरिए समझ सकते हैं। सभी बड़े दलों ने 50% से ज्यादा टिकट करोड़पतियों को दिया है। 


सबसे ज्यादा शिरोमणि अकाली दल के 93% उम्मीदवार करोड़पति हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 92% और फिर भाजपा के 85% उम्मीदवार करोड़पति हैं। बहुजन समाज पार्टी इस मामले में चौथे, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) पांचवे और आम आदमी पार्टी छठवें स्थान पर है। बसपा के 80%,  शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के 79% और आम आदमी पार्टी के 69% उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी 59% करोड़पति प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। 

 

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के पास सबसे ज्यादा संपत्ति
पंजाब चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलवंत सिंह सबसे ज्यादा अमीर उम्मीदवार हैं। कुलवंत के पास 238 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वह एसएएस नगर से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल हैं। सुखबीर सिंह बादल के पास कुल 202 करोड़ की संपत्ति है। वह इस बार फाजिल्का के जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरे नंबर पर श्रीमुक्तसर साहिब से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस प्रत्याशी करण कौर हैं। करन के पास 155 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

प्रत्याशियों की संपत्ति कितनी?
संपत्ति प्रत्याशियों की संख्या
पांच करोड़ से अधिक 226
दो से पांच करोड़ तक 176
50 लाख से दो करोड़ तक 244
10 लाख से 50 लाख तक 287
10 लाख से कम 343

प्रत्याशियों की संपत्ति के बारे में कुछ खास बातें

सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी।
सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : फाइल फोटो
  • इस बार चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 4.31 करोड़ रुपये है। 2017 में यह 3.49 करोड़ रुपये थी।
  • कांग्रेस के 117 प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 13.27 करोड़ और शिरोमणि अकाली दल के 96 प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 12.69 करोड़ रुपये है। 
  • भाजपा के 71 प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 7.69 करोड़ रुपये है। आम आदमी पार्टी के 117 प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 7.03 करोड़ रुपये है। 

ये हैं पंजाब के टॉप-10 अमीर प्रत्याशी

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : फाइल फोटो
1. कुलवंत सिंह : साहिबजादा अजीत सिंह नगर के एसएएस नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलवंत सिंह पंजाब के सभी 1304 प्रत्याशियों में सबसे अमीर हैं। कुलवंत के पास कुल 238 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

2. सुखबीर सिंह बादल : फाजिल्का के जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल खुद चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब के सबसे अमीर प्रत्याशियों की सूची में बादल दूसरे नंबर पर हैं। इनके पास कुल 202 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

3. करण कौर : श्रीमुक्तसर साहिब के मुक्तसर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी करण कौर अमीर प्रत्याशियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। करण के पास 155 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 

4. राणा गुरजीत सिंह : कपूरथाला सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राणा गुरजीत सिंह चौथे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। गुरजीत के पास कुल 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 

5. रणधीर सिंह : लुधियाना नॉर्थ से लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार रणधीर सिंह पंजाब के पांचवें सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। रणधीर के पास 111 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 

6. सुरिंदर सिंह : फाजिल्का के जलालाबाद सीट से पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को चुनौती दे रहे निर्दलीय प्रत्याशी सुरिंदर सिंह छठवें सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। सुरिंदर के पास कुल 108 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 

7. अमन अरोरा : संगरुर के सुनमान सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमन अरोरा भी टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों की सूची में शामिल हैं। अमन के पास कुल 95 करोड़ की संपत्ति है। 

8. आदेश प्रताप सिंह : तरन तारन के पट्टी सीट से चुनावी मैदान में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर कूद चुके आदेश प्रताप सिंह आठवें सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। आदेश के पास कुल 83 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

9. रंजीत सिंह गिल : साहिबजादा अजीत सिंह नगर के खरड़ सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी रंजीत सिंह गिल नौवें सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। रंजीत के पास कुल 84 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 

10. सरबजीत सिंह मक्कड़ : जालंधर कैंट से प्रत्याशी सरबजीत सिंह पंजाब के टॉप-10 अमीर प्रत्याशियों की सूची में इकलौते भाजपा के उम्मीदवार हैं। सरबजीत के पास कुल 73 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed