फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Agriculture Minister said - The most important achievement of the government is 43 thousand jobs

Punjab: कृषि मंत्री बोले- मान सरकार की सबसे अहम प्राप्ति 43 हजार नौकरियां में एक पैसे का इलजाम नहीं

Sun, 10 Mar 2024 02:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह सुशील कुमार, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 02:23 PM IST
सार

आजादी के बाद पंजाब में बनेगी पहली मालवा नहर, दो लाख एकड़ भूमि को लाभ होगा। पंजाब में जल्द नई खेती नीति जारी होगी। विधानसभा में केवल पंजाब की बात होनी चाहिए।

विज्ञापन
Punjab: Agriculture Minister said - The most important achievement of the government is 43 thousand jobs
सुनाम में विशेष बातचीत करते कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डीयां। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डीयां ने कहा कि पंजाब में आजादी के बाद पहली मालवा नहर बनने जा रही है। जिससे दो लाख एकड़ कृषि भूमि को लाभ होगा। रविवार को सुनाम में पूर्व एसएसपी हरदेव सिंह धालीवाल की बरसी शोक सभा में पहुंचे।

विज्ञापन


कृषि मंत्री ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तो पंजाब के सच्चे हमदर्द हैं। एसवाईएल नहर तो पंजाब को उजाड़ने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मालवा नहर के निर्माण को हरी झंडी दी है, जिससे सूबे में खुशहाली लौटेगी। उन्होंने कहा कि माहिरों की ओर से नई खेती नीति बनाई जा रही है और जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिससे पंजाब के किसानों को भारी लाभ होगा । उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार की सबसे अहम प्राप्ति 43 हजार नौकरियां में एक पैसे का इलजाम नहीं है। पारदर्शीता व ईमानदारी से योग्य युवाओं को नौकरी मिली है। पंजाबियों ने आम आदमी पार्टी को बड़ा फतवा दिया है और उम्मीदें भी बड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार, लोगों से जुड़ी हुई है और दुख तकलीफ दूर की जा रही है। झूठे मामले दर्ज करने का कल्चर इस सरकार ने खत्म कर दिया है। अफसरशाही पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में केवल पंजाब की बात होनी चाहिए।


निजी द्वेष का वहां कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर गुरिंदर सिंह धालीवाल, लक्की धालीवाल, डीएसपी सुखविंदर सिंह चौहान, चेयरमैन महिंद्र सिंह सिद्धू, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीक सिंह आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed