फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   PSPCL caught 2075 cases of Electricity theft in Punjab fine of Rs 4.64 crore

पंजाब में बिजली की चोरी: PSPCL ने पकड़े 2075 मामले, 4.64 करोड़ का जुर्माना, बठिंडा में सबसे ज्यादा बिजली चोरी

Sun, 25 Aug 2024 06:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 Aug 2024 06:48 PM IST
सार

पंजाब में बिजली चोरी की खूब घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को कई जिलों में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) चेकिंग अभियान चलाया। 

विज्ञापन
PSPCL caught 2075 cases of Electricity theft in Punjab fine of Rs 4.64 crore
बिजली चोरी (सांकेतिक फोटो)

विस्तार

बिजली चोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शनिवार को पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के पांच जोन अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 

विज्ञापन


पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि पीएसपीसीएल के वितरण और प्रवर्तन विंग ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच जोन में कुल 28,487 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के कुल 2,075 मामले पकड़े गए और संबंधित उपभोक्ताओं पर 4.64 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अमृतसर जोन में बिजली चोरी के 438 मामले सामने आए हैं और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। बठिंडा जोन में 527 मामले पकड़े गए और 1.41 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। लुधियाना जोन में 323 मामले पकड़े गए और 90 लाख का जुर्माना लगाया गया। जालंधर जोन में 340 मामले पकड़े गए और 50 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह पटियाला जोन में 447 मामले पकड़े गए और संबंधित उपभोक्ताओं पर 74 लाख के जुर्माने लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली मंत्री ने बताया कि जुर्माना लगाने के अलावा एफआईआर भी दर्ज करवाई गई हैं और संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सामूहिक चेकिंग मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियों के बारे में जानकारी देकर बिजली चोरी को नियंत्रित करने में बिजली विभाग की मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed