फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Protest Against CM Charanjit Channi in Barnala

पंजाब: बरनाला पहुंचे सीएम चन्नी का जबरदस्त विरोध, पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

Sat, 27 Nov 2021 05:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 05:58 PM IST
सार

विरोध करने वालों से सीएम चन्नी ने कहा कि ऐसे विरोध करने से कोई बात नहीं बनने वाली, वह 24 घंटे लोगों की सेवा में हाजिर हैं, उनको आकर मिलो, वह सभी की मांगें पूरी करेंगे। 

विज्ञापन
Protest Against CM Charanjit Channi in Barnala
बरनाला में सीएम का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी शनिवार को महिलकलां और भदौड़ के बाद बरनाला के मैरीलैंड पैलेस में रखे एक सरकारी समागम में चेक वितरित करने पहुंचे। इस दौरान बेरोजगार, कच्चे मुलाजिमों, एनआरएचएम और आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री चन्नी का विरोध किया और समागम वाली जगह मैरीलैंड में पहुंचने का रास्ता जाम करके बैठ गए। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर जाम हटवाया। इस दौरान बेरोजगारों व कच्चे मुलाजिमों की पुलिस के साथ काफी झड़प हुई। 

विज्ञापन


जब मुख्यमंत्री चन्नी महिलकलां में पहुंचे तो बेरोजगारों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। जब चन्नी भदौड़ में कस्बा तपामंडी पहुंचे तो कच्चे अध्यापक अपनी मांगों के लिए पानी वाली टंकी पर चढ़ गए। एक अध्यापक ने अपने हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल पकड़ी हुई थी। वहीं सीएम चन्नी ने कहा कि ऐसे विरोध करने से कोई बात नहीं बनने वाली, वह 24 घंटे लोगों की सेवा में हाजिर हैं, उनको आकर मिलो, वह सभी की मांगें पूरी करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


समागम में मुख्यमंत्री चन्नी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया, वहीं उन्होंने सुखबीर बादल को सीधी चेतावनी देते कहा कि बेअदबी, भ्रष्टाचार और पंजाब को लूटने का हिसाब तो देना ही होगा। चन्नी ने कहा कि वह गरीब जरूर हैं, लेकिन कमजोर सीएम नहीं है। इसलिए एक-एक बात का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेअदबियों के मामले में सख्त सजाएं देने के लिए कानून अपना काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बादलों, कैप्टन अमरिंदर सिंह व भाजपा का अंदरूनी तौर पर गठजोड़ बना हुआ था, जो सामने आ गया है। तीनों ने मिलकर पंजाब ही नहीं, पूरे देश को तबाह किया है। देश के अन्नदाता किसान की शहादत ली। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में लोग कहते थे कि वह जागते कब हैं, जबकि मेरे बारे में लोग कहते हैं कि चन्नी सोते कब हैं, बस यही फर्क है मेरे और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच। 


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह केजरीवाल की तरह झूठी गारंटियां नहीं देते न ही उनकी तरह हवाई एलान करते हैं, बस पंजाब की जनता को काम करके दिखाता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पेट्रोल-डीजल, रेत इत्यादि सस्ता करते दिखाया है, एलान नहीं किया और उसके बाद केबल माफिया की कमर तोड़ी है। पंजाब को फिर से खुशहाल बनाना है, सस्ती सेहत सहूलियतें देनी हैं, सस्ती व उच्च शिक्षा प्रदान करनी है, नौजवानों को रोजगार देना है। 

चन्नी ने कहा कि उन्होंने चार महीनों में चार साल का काम करना है, यह उनके सामने बहुत बड़ा चैलेंज है, लेकिन जनता का साथ चाहिए, वह सूबे को फिर से सोने की चिड़िया बनाकर दम लेंगे। इस अवसर पर पर हलका इंचार्ज केवल सिंह ढिल्लों ने हलके के विकास के लिए मुख्यमंत्री चन्नी से 10 करोड़ रुपये मांगे, लेकिन चन्नी ने 25 करोड़ रुपये देने का एलान किया। इस दौरान सांसद मुहम्मद सदीक, पूर्व सेहत मंत्री विधायक बलवीर सिंह सिद्धू, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा, नगर काउंसिल के प्रधान गुरजीत सिंह रामनवासिया, उपाध्यक्ष नरिंदर गर्ग नीटा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक मित्तल, दर्शन आढ़तिया, जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य नरिंदर शर्मा, बरनाला क्लब के सचिव एडवोकेट राजीव कुमार लूबी के अलावा डीसी कुमार सौरभ राज व एसएसपी अलका मीना मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed