{"_id":"6a005d55a0f09168a703eb5d","slug":"politics-heats-up-in-punjab-over-ed-action-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED की कार्रवाई पर पंजाब में सियासत: AAP ने बताया ऑपरेशन लोटस, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी बीजेपी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED की कार्रवाई पर पंजाब में सियासत: AAP ने बताया ऑपरेशन लोटस, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी बीजेपी को घेरा
Sun, 10 May 2026 03:56 PM IST
शाहिल शर्मा
एएनआई, चंडीगढ़, अमृतसर
एएनआई, चंडीगढ़, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 10 May 2026 03:56 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा बंगाल में सत्ता हथियाने के लिए बीजेपी ने जो हथकंडे अपनाए गए। अब ठीक वही फॉर्मूला पंजाब में भी आज़माया जा रहा है। लेकिन पंजाब की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी दल AAP और विपक्षी पार्टी कांग्रेस, दोनों ने ही केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के भारी दुरुपयोग का आरोप लगाया है। आप जहां इसे सत्ता हथियाने की साजिश बता रही है, वहीं कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा करार दिया है।
AAP का आरोप: "बंगाल की तरह पंजाब में भी सत्ता हथियाने की कोशिश"
अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस कार्रवाई को बीजेपीका 'ऑपरेशन लोटस' करार देते हुए कहा ED और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का सरासर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। हमारे साथी संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी लोगों को डरा-धमकाकर BJP में शामिल होने के लिए मजबूर करने की एक सोची-समझी कोशिश है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा बंगाल में सत्ता हथियाने के लिए जो हथकंडे अपनाए गए थे, अब ठीक वही फॉर्मूला पंजाब में भी आज़माया जा रहा है। लेकिन पंजाब की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी।" मंत्री ने बताया कि एजेंसियों की इस एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बीजेपी पर बोला हमला
चंडीगढ़ में ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। हालांकि, उन्होंने इस दौरान आप पर भी दबे शब्दों में तंज कसा। मनोज तिवारी ने कहा साल 2014 में जब से BJP ने केंद्र की सत्ता संभाली है, तब से ही राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का हथियार के रूप में गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने एक विडंबना की ओर इशारा करते हुए कहा, जो लोग आज इस गलत इस्तेमाल के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं, उन्होंने खुद भी अतीत में ऐसा ही किया था। कांग्रेस सांसद ने विपक्ष से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि इन हथकंडों के खिलाफ एक मजबूत जनमत बनाना जरूरी है, क्योंकि यह तरीका देश में लोकतंत्र को खत्म कर रहा है।

#WATCH | Amritsar, Punjab: AAP Minister Harbhajan Singh ETO says, "... Central agencies like the ED and CBI are being misused. Yesterday, our colleague Sanjeev Arora was arrested by the ED. This is an attempt to intimidate people into joining the BJP under "Operation Lotus,”… pic.twitter.com/WkKvDlIHtm
— ANI (@ANI) May 10, 2026
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बीजेपी पर बोला हमला
चंडीगढ़ में ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। हालांकि, उन्होंने इस दौरान आप पर भी दबे शब्दों में तंज कसा। मनोज तिवारी ने कहा साल 2014 में जब से BJP ने केंद्र की सत्ता संभाली है, तब से ही राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का हथियार के रूप में गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने एक विडंबना की ओर इशारा करते हुए कहा, जो लोग आज इस गलत इस्तेमाल के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं, उन्होंने खुद भी अतीत में ऐसा ही किया था। कांग्रेस सांसद ने विपक्ष से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि इन हथकंडों के खिलाफ एक मजबूत जनमत बनाना जरूरी है, क्योंकि यह तरीका देश में लोकतंत्र को खत्म कर रहा है।
#WATCH | Chandigarh: On ED raid on Punjab AAP leaders and SIR issue, Congress MP Manish Tewari says, “Since BJP took over the centre in 2014, they have been misusing ED, CBI, and Income Tax on political rivals. But the irony is that those who are voicing against this misuse… pic.twitter.com/QtP09XcgMI
— ANI (@ANI) May 10, 2026