{"_id":"58380b814f1c1b462413d2a0","slug":"youth-congress-demonstrating-performance-against-arvind-kejriwal-aap-congress-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के खिलाफ यूथ कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के खिलाफ यूथ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 25 Nov 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ कांग्रेसियों ने स्थानीय सर्किट हाउस के बाहर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने केजरीवाल चूडियां डालो, केजरीवाल वापस जाओ के नारे भी लगाए। मौके पर पुलिस फोर्स ने यूथ कांग्रेसियों को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
यूथ कांग्रेस लोकसभा के प्रधान धनवंत सिंह जिम्मी डकाला ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली में केजरीवाल और उनकी सरकार फेल हो चुकी है, लेकिन केजरीवाल पंजाब की राजनीति में चमकने और काबिज होने के लिए रोजाना नए हथकंडे अपना रहे हैं। पंजाब में आप के टिकटों के बटवारे के बाद हर जिले में बगावती सुर शुरू हो गए हैं। आप से जुड़ा हर व्यक्ति खुद को ठगा महसूस कर रहा है।