फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Yellow alert issued for six days in Punjab Mausam Update

Punjab Weather: नाैतपा में नहीं तपेगा पंजाब, तापमान में आएगी गिरावट; छह दिन का येलो अलर्ट जारी

Mon, 26 May 2025 09:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 May 2025 09:12 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 6.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। इससे यह सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक गुरदासपुर में सबसे अधि 36.8 एमएम की बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Yellow alert issued for six days in Punjab Mausam Update
पंजाब में गरमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में शनिवार रात चली तेज आंधी व बारिश के चलते तापमान में 3.6 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक 36.9 डिग्री का पारा समराला का दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 6.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। इससे यह सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक गुरदासपुर में सबसे अधि 36.8 एमएम की बारिश दर्ज की गई। वहीं पठानकोट में 27.0 एमएम, अमृतसर में 13.2 एमएम, लुधियाना में 3.2, पटियाला में 8.9 एमएम, बठिंडा में 16.0 एमएम, फरीदकोट में 12.0 एमएम, रूपनगर में 5.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पंजाब के लिए अगले छह दिन भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कईं जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और बारिश भी पड़ेगी। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब के अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम पारा 34.7 डिग्री, लुधियाना का 35.2 डिग्री, पटियाला का 33.0 डिग्री, पठानकोट का 34.3 डिग्री, होशियारपुर का 34.1 डिग्री, जालंधर का 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 21.2 डिग्री, लुधियाना का 23.4 डिग्री, पटियाला का 22.0 डिग्री, पठानकोट का 22.5 डिग्री, बठिंडा का 20.6 डिग्री, फरीदकोट का 21.8, फिरोजपुर का 22.5 डिग्री, जालंधर का 21.5 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed