{"_id":"6e3de62cc8c85df2a2b93867431c23e5","slug":"would-raise-the-issue-of-farmers-suicides-samnee-four-mps-pm-mann-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों सांसद पीएम के सामनेे उठाएंगे किसानों की खुदकुशी का मुद्दा : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों सांसद पीएम के सामनेे उठाएंगे किसानों की खुदकुशी का मुद्दा : मान
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 17 Jun 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में किसानों द्वारा की जा रही खुदकुशी के मुद्दे को जल्द प्रधानमंत्री के सामने उठाया जाएगा। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक मुद्दा है, इसलिए पंजाब से पार्टी के चार सांसद जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
मान बुधवार को विश्राम घर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मान ने जिला संगरूर के अलग-अलग अस्पतालों के लिए पांच एंबुलेंस दीं। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान आर्थिक दशा ठीक न होने से आत्महत्या करने जैसे कदम उठाने को मजबूर हैं, लेकिन पंजाब सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।
पीएम के साथ मुलाकात दौरान किसानों की आत्महत्याएं करने के अलावा अन्य कई मुद्दे भी उठाए जाएंगे। पीएम से किसानों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
मान ने कहा कि पिछले दिनों उनके द्वारा तपोवन ट्रस्ट गंगानगर से कैंसर रोको बस मंगवाकर संगरूर और बरनाला के लोगों की मुफ्त जांच करवाई। एक सप्ताह तक चली 1136 लोगों की मुफ्त जांच में पांच लोग कैंसर से ग्रस्त पाए गए। जबकि पंद्रह टीबी के और बीस डेंगू की बीमारी से पीड़ित पाए गए।
इनमें ज्यादातर गरीब तबके से संबंधित लोग हैं और इनकी मदद के लिए वे हर संभव मदद करेंगे। इसके अलावा उन्होंने स्थायी तौर पर ऐसी बस चलाने का फैसला किया है, ताकि लोगों को मुफ्त जांच की सुविधा मिल सके।