{"_id":"57a1b9bd4f1c1bf7702b9b13","slug":"workers-hope-fury-march-performance-demands-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर आशा वर्करों का रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर आशा वर्करों का रोष प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 03 Aug 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
Protest
- फोटो : डेमो फोटो
अपनी मांगों को लेकर आशा वर्कर तथा फैसिलिटेटर यूनियन ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रोष मार्च निकाला और डीसी दफ्तर के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष राजिंदर कौर काकड़ा और जिलाध्यक्ष सुरिंदर कौर किला हकीमा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले समय हुई बैठक में उनकी मांगों को पूरा करना का वादा किया था। इसे अब तक पूरा नहीं किया गया। इसकी वजह से वर्करों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने मांग की कि आशा वर्करों तथा फैसिलिटेटर को कम से कम मजदूरी के दायरे में लाया जाए, उनके परिवारों को मुफ्त सेहत सुविधाएं प्रदान की जाएं, प्रत्येक वर्कर का कम से कम पांच लाख रुपये का बीमा किया जाए।
यूनियन नेताओं ने एलान किया कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से न लिया गया तो प्रदेश सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। धरने में प्रशासन की तरफ से पहुंचे तहसीलदार मनमोहन सिंह ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। इस मौके पर चरणजीत कौर मंगवाल, सरबजीत कौर, रुपिंदर कौर रामपुरा, राज कौर मंडियां, बलविंदर कौर मौजूद थीं।